UPSC EPFO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंप्लाइज प्रोवाइड फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) में Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) के पोस्ट पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इस बारे में UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जानकारी दी गई है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
UPSC EPFO Application Date 2026: कब से शुरू होगा एप्लिकेशन प्रोसेस?
UPSC EPFO APFC भर्ती के लिए 19 अगस्त 2026 को शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा कर सकते हैं. हालांकि अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
UPSC EPFO Recruitment 2026 Short Notice Check Here
UPSC EPFO Vacancy 2026: जानें कितने पोस्ट पर है वैकेंसी
वेबसाइट पर जारी शॉर्ट नोटिस में बताया गया है कि APFC के लिए कुल 80 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. हालांकि नीचे टेबल में कैटेगरी वाइज वैकेंसी ब्रेकअप दिया गया है.
| कैटेगरी | पोस्ट की संख्या |
| General/UR | 29 |
| EWS | 08 |
| OBC | 18 |
| SC | 15 |
| ST | 10 |
| कुल | 80 |
UPSC EPFO Application Fee: कितनी है आवेदन फीस?
इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25 रुपए एग्जाम फीस देना होगा. वहीं SC, ST, PwBD और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी. Debit Card, Credit Card, Internet Banking जैसे माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: EPFO Higher Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगी पहले से डबल पेंशन
UPSC EPFO Age Limit 2026: कितनी होनी चाहिए उम्र?
UPSC EPFO भर्ती में एज लिमिट पोस्ट के अनुसार तय की जाती है. APFC पोस्ट के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं EO और AO पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. कुछ रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या आपकी सैलरी से भी कटता है पीएफ? तो EPFO में नए बदलाव के बारे में जान लीजिए
UPSC EPFO Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
APFC, EO और AO पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के लिए आप वेबसाइट पर दी गई नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
UPSC EPFO Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
- रिटन एग्जामिनेशन
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
ये भी पढ़ें: EPFO: 29 जून को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर, घर के पास होगा PF शिकायतों का समाधान
