UGC NET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) तीन सब्जेक्ट्स के लिए UGC-NET जून 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित करेगी. यह घोषणा NTA की ओर से रविवार शाम को X पर एक नोटिस जारी करके किया गया है. बता दें कि NTA ने रविवार को UGC-NET जून, Joint-CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोविजनल आंसर की जारी किया है. आइए NTA की ओर से दोबारा परीक्षा की घोषणा को लेकर डिटेल में जानते हैं.
UGC NET 3 Subject Re Exam: तीन सब्जेक्ट्स की दोबारा होगी परीक्षा
X पर नाेटिस के माध्यम से बताया गया कि NTA को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में कई गलतियों के बारे में शिकायतें मिली थीं. NTA ने इन गलतियों की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी और कमेटी की सिफारिश के आधार पर, NTA इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा. यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और बिना किसी गलती के हो सके.
ये भी पढ़ें: पुरानी गलतियों पर नई परत, NTA का मेकओवर शुरू है, जानें क्या है Build New NTA
UGC NET Re Exam Notice 2026: क्या दिया गया है नोटिस में?
अपने नोटिस में, NTA ने स्पष्ट किया कि दोबारा परीक्षाएं सितंबर में आयोजित की जाएंगी और इन तीन विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई एक्ट्रा एग्जाम फीस नहीं लिया जाएगा. NTA के अनुसार जांच में पाया गया कि तीनों प्रश्न पत्रों में फैक्चुअल, टाइपोग्राफिकल और ट्रांसलेशन रिलेटेड एरर थी.
UGC NET Re Exam Schedule: री-एग्जाम का टाइम और शेड्यूल
NTA की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इंग्लिश की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को शिफ्ट 2 में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को शिफ्ट 1 में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. नोटिस जारी करके बताया गया है कि इन तीन परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर और एडमिट कार्ड के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: नहीं आई UGC NET की पूरी आंसर की, इन विषयों की रोकी गई लिस्ट
UGC NET 84 Subjects Result 2026: जानिए इस बारे में
जिन बाकी 84 विषयों के लिए आंसर की पर आपत्ति जताने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, उनके नतीजों की प्रक्रिया में दोबारा परीक्षा (re-examination) की वजह से कोई देरी नहीं होगी. NTA ने कहा कि इन विषयों के लिए नतीजे, JRF सीटों का आवंटन और असिस्टेंट प्रोफेसर व PhD में दाखिले के लिए पात्रता के ई-सर्टिफिकेट जारी करने का काम तय समय के अनुसार ही होगा.
जिन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, उनके लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या, जून की परीक्षा या दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में से जिसकी भी संख्या ज़्यादा होगी, उसके 6% के आधार पर तय की जाएगी.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी NTA की ओर से X पर जारी नोटिस में देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
