PM मोदी की ‘मन की बात’ से लेकर Women T20 World Cup मैच तक, जानें आज की देश विदेश और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines: आज यानी कि 29 जून 2026 को देश भर में कई बड़ी घटनाएं हुईं. सबसे पहले तो PM मोदी ने मन की बात की. कानपुर में एक हादसा हो गया. वहीं Women T 20 मैच में भारत का वर्ल्ड कप का सपना टूट गया.

Today School Assembly News Headlines: आज का समय में स्कूल हो या कॉलेज या फिर प्रतियोगिता परीक्षा कंप्टीशन हर जगह टफ हो गया है. यही कारण है कि स्कूल से ही छात्रों की आदत न्यूज पढ़ने और करेंट अफेयर्स से अपडेटेड रहने की हो जाए, इसलिए स्कूल में अखबार पढ़ाया जाता है. स्कूल असेंबली में छात्रों से दिन भर की बड़ी खबरें सुनाने को कहा जाता है. अगर आप भी 29 जून 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat by PM Modi) के 135वें एपिसोड में बिहार के फेमस नालंदा विश्वविद्यालय की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां भारत की प्राचीन शास्त्रार्थ परंपरा को फिर से शुरू किया गया है. साथ ही कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी का नया BTech AI प्रोग्राम सिर्फ इंजीनियरिंग की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा. इसका मकसद भारतीय भाषाओं के लिए नए AI टूल्स तैयार करना भी है.

कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रेनी पायलट हुई घायल

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक गंभीर हादसा की खबर सामने आई. 26 जून की रात नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक ट्रेनी पायलट विमान का इंजन पूरी तरह बंद होने से पहले ही नीचे उतर गई. इसी दौरान वह विमान के घूमते हुए प्रोपेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

इसरो में भर्ती, 30 जून से करें अप्लाई

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्जेनाइजेशन (ISRO) (ISTAC) ने ग्रुप बी और ए के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 30 जून से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. विभिन्न पदों के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और सैलरी अलग-अलग है. ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Today School Assembly News Sports: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

भारतीय टीम को टी20 सीरीज में मिली करारी हार

आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को टी20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया. इसके साथ ही आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया.

Women T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की जीत से टूटा भारत का सेमीफाइनल सपना

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

Today School Assembly News World: विदेश की बड़ी खबरें

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने कुवैत में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना 

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, साथ ही परमाणु वार्ता रोकने की चेतावनी दी. ईरान ने रविवार को ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. ईरान ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका ने हमला जारी रखा, तो वार्ता पूरी तरह रोकी जा सकती है.

सतर्क भारतीय जवानों ने समय रहते पकड़ा घुसपैठिया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को सेना ने गिरफ्तार कर लिया. सुरक्षाबलों की सतर्कता से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- ‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा, सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 GK सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >