विकास दिव्यकीर्ति या अवध ओझा, कौन हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानिए

Teachers Day Special: देश के दो फेमस गुरु हैं, विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा जो छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. क्या आप जानते हैं कि ये दोनों कितने पढ़े लिखे हैं. दोनों ही शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं. आइए, जानते हैं इनकी एजुकेशन.

Teachers Day Special: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. शिक्षक का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है. किसी सवाल का जवाब चाहिए या जिंदगी में कोई समस्या का हल, सभी के लिए हम अपने गुरु के पास जाते हैं. ऐसे ही देश के दो फेमस गुरु हैं, विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा. छात्रों के बीच दोनों की काफी लोकप्रियता है. ये दोनों ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं. साथ ही छात्रों को मोटिवेट करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं.

Vikas Divyakirti Education: कितने पढ़े-लिखे हैं विकास दिव्यकीर्ति?

विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) एक निजी कोचिंग के संस्थापक हैं. वे यूट्यूब पर भी पढ़ाते हैं. यूट्यूबर पर उनके चैनल पर करीब 2.95 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. विकास दिव्यकीर्ति का जन्म 26 दिसंबर 1976 को हरियाणा में हुआ है. विकास दिव्यकीर्ति की स्कूलिंग सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की. विकास दिव्यकीर्तिक के पास कई सारी डिग्रियां हैं. उन्होंने इतिहास से ग्रेजुएशन, हिंदी साहित्य से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी, एमफिल और पीएचडी भी किया है. साथ ही उन्होंने 1996 में UPSC CSE परीक्षा में All India Rank (AIR) 384 हासिल किया था.

Avadh Ojha Education: कितने पढ़े लिखे हैं अवध ओझा?

अवध ओझा (Avadh Ojha) का जन्म 3 जुलाई 1984 को उतरप्रदेश के गोंडा में हुआ था. अवध ओझा की शुरुआती पढ़ाई होम टाउन गोंडा से ही हुई. उन्होंने यूपी के गोंडा फातिमा इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की. स्कूल की पढ़ाई के बाद वो प्रयागराज, जहां उन्होंने ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वे दिल्ली गए और यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी शुरू की. लेकिन असफलता मिलने के बाद उन्होंने पढ़ाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- खान सर से लेकर विकास दिव्यकीर्ति तक, 5 Famous शिक्षक जिन्होंने बदल दी छात्रों की किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >