Success Story: बिहार की बेटी बंगाल में IPS, कम उम्र में UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

Success Story: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को वर्षों लग जाते हैं. वहीं, एक नाम आईपीएस शैलजा दास का है जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही UPSC Exam को शानदार रैंक से क्रैक किया है.

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का नाम को देश की सबसे कठिन परीक्षा में शामिल है. ऐसे में इस परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. ऐसे में एक कहानी आईपीएस शैलजा दास (IPS Shailja Das) की सामने आती है. शैलजा दास ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा बेहद कम उम्र में क्रैक की है. आइए उनके यूपीएससी सफर को करीब से जानते हैं.

Success Story of IPS Shailja Das: शैलजा दास की कहानी

आईपीएस ऑफिसर शैलजा दास मूलरूप से बिहार की रहने वाली है. बिहार के सहरसा जिला के कायस्थ टोला में उनका पैतृक निवास स्थान है. शैलजा शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. हालांकि, उनकी शुरुआती पढ़ाई होम टाउन में ही हुई है.

दिल्ली में रहकर की पढ़ाई

शैलजा ने 2013 में बुद्धा पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा शानदार मार्क्स से पास की. 10वीं पास होने के बाद शैलजा दिल्ली आ गईं. दिल्ली पब्लिक स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की. उन्हें 12वीं में 96.8% मार्क्स प्राप्त हुआ था. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

यूपीएससी की तैयारी

ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद ही शैलजा दास ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. साल 2021 की सिविल सर्विस परीक्षा में उन्हे शानदार रैंक प्राप्त हुआ. शैलजा रैंक 83 के साथ यूपीएससी में सफल हुई.

UPSC के लिए बेस्ट बुक्स

शैलजा दास अपने एक इंटरव्यू में यूपीएससी की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स के बारे में बताती हैं. शैलजा कहती हैं कि UPSC की तैयारी के लिए एम लक्ष्मीकांत की बुक पढ़नी चाहिए. इतिहास सब्जेक्ट की तैयारी के लिए RS अग्रवाल की बुक पढ़ सकते हैं. इसके अलावा NCERT की क्लास 6 से 12वीं तक की बुक पढ़नी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बिहार की यंगेस्ट सीनियर डिप्टी कलेक्टर, TATA कंपनी में लाखों की जॉब ठुकराकर बनीं BPSC टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >