UPSC Prelims पेपर पर फूटा सलोनी मैम का गुस्सा, कहा -इस बार गिरेगी Cut Off

Saloni Khanna On UPSC Prelims: यूपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू लेने वाली सलोनी खन्ना ने UPSC प्रीलिम्स परीक्षा पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि वही छात्र बेहतर कर पाएंगे जो कॉन्सेप्ट्स की गहराई समझेंगे.

Saloni Khanna On UPSC Prelims: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की कठिनाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है. इस बीच यूपीएससी इंटरव्यू लेने वाली सलोनी खन्ना ने UPSC Prelims 2026 को भारत का सबसे अनप्रेडिक्टेबल पेपर बताया. यही नहीं उन्होंने कहा इस परीक्षा से सबसे बड़ा लेसन ये मिलता है कि कितना भी पढ़ लो काफी नहीं है. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने हाल ही में तेजी सी पॉपुलर हुई कॉकरोच पार्टी का हवाला देते हुए एक पोस्ट शेयर की है.

UPSC प्रीलिम्स को बताया अनप्रेडिक्टेबल परीक्षा

एजुकेटर सलोनी खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने इंफोग्राफिक्स की मदद से UPSC प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर अपनी बात रखी. कहा कि यूपीएससी का फुलफॉर्म यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन नहीं बल्कि अनप्रेडिक्टेबल सर्विस कमीशन है. यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 की परीक्षा इस साल की सबसे ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल परीक्षा रही.

परीक्षा टफ होने से छात्रों पर क्या असर पड़ेगा?

उन्होंने आगे कहा कि कोचिंग के नोट्स और अभ्यर्थियों का पढ़ना सब फेल हो गया. ऐसे अभ्यर्थी जो सिर्फ नोट्स को ट्रस्ट करके पढ़ते हैं, उनकी ये स्ट्रैटजी इस परीक्षा ने बेकार कर दी. अब कटऑफ भी गिरेगी.

UPSC परीक्षा से मिली सबक

सलोनी खन्ना ने कहा कि इस यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2026) से आम स्टूडेंट्स को सीख लेनी चाहिए कि-

  • छात्रों को तुलनात्मक रूप से सोचना होगा
  • किसी भी अनिश्चितता में खुद को शांत कैसे बनाए रखें
  • कोचिंग नोट्स के अलावा भी पढ़ें
  • कठिन सवाल को हल करने की क्षमता विकसित करना

सलोनी खन्ना ने कहा कि इस बार का पेपर कभी भी ट्रेडिशिनल तैयारी से हल नहीं होने वाला था. इस बार का पेपर “एडाप्टेबिलिटी” यानी परिस्थिति के अनुसार सोचने और सवालों को समझने की क्षमता को टेस्ट करने वाला था. उनके अनुसार, इस साल की परीक्षा ने न सिर्फ छात्रों को बल्कि कोचिंग संस्थानों को भी चौंका दिया.

सलौनी खन्ना की पोस्ट (PC-इंस्टाग्राम)

उन्होंने यह भी कहा कि UPSC अब केवल रटने वाली तैयारी से आगे बढ़ चुका है. परीक्षा का पैटर्न लगातार बदल रहा है और अब वही छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे जो कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझते हैं.

सलोनी खन्ना के अनुसार पेपर में इस बार क्या अलग रहा?

  • एथिक्स से जुड़े अप्रत्याशित सवालों ने छात्रों को हैरान किया
  • इंटरनेशनल रिलेशंस (IR) और पॉलिटी का दबदबा देखने को मिला
  • स्टैटिक और करेंट अफेयर्स को बेहद अलग तरीके से मिक्स किया गया
  • ऑप्शन एलिमिनेशन टेक्निक पहले से ज्यादा मुश्किल रही

यह भी पढ़ें- ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >