ऐसा रिज्यूमे बनाएं, जो रिक्रूटर को पहली नजर में करे Impress, जानें तरीका

Resume Writing: अगर आप नौकरी के लिए एक प्रोफेशनल और ATS-फ्रेंडली रिज्युमे बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इसमें रिज्यूमे राइटिंग का सही तरीका, जरूरी डिटेल्स और फ्रेशर्स व अनुभवी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी टिप्स बताए गए हैं. सही रिज्यूमे बनाकर इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना बढ़ाएं.

Resume Writing: आज के समय में नौकरी पाने के लिए एक अच्छा रिज्यूमे (Resume) बहुत जरूरी है. चाहे आप फ्रेशर हों या एक्सपीरिएंस प्रोफेशनल, आपका रिज्यूमे ही रिक्रूटर पर पहला प्रभाव डालता है. कहते हैं ना कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन, ठीक इसी प्रकार अगर आपका रिज्यूमे साफ-सुथरा और प्रोफेशनल है, तो इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. आइए डीटेल में जानते हैं कि एक अच्छा रिज्यूमे कैसे बनता है.

What is Resume: रिज्यूमे क्या होता है?

रिज्यूमे (Resume), एक तरह से आपके करियर का संक्षिप्त विवरण होता है. यह एक ऐसा प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट है, जिसमें आपकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, वर्क एक्सपीरिएंस, स्किल्स, प्रोजेक्ट्स, अचीवमेंट्स और करियर से जुड़ी जानकारी दी जाती है. किसी कंपनी में रिक्रूटमेंट के लिए मांगा जाने वाला सबसे पहला डॉक्यूमेंट यही होता है.

Why Good Resume Needed: अच्छा रिज्यूमे क्यों जरूरी है?

  • इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
  • आपकी स्किल्स और एक्सपीरिएंस दी हाेती है.
  • इसमें आप अपनी डीलेल्स प्रोफेशनल और अट्रैक्टिव तरीके से दिखा सकते हैं.
  • ATS (एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिस्टम) में रिज्यूमे आसानी से सलेक्ट हो जाता है.
  • रिक्रूटर पर पहला प्रभाव काफी पाॅजिटिव पड़ता है.

Best 3 Type of Resume: जानिए कौस से 3 बेस्ट रिज्यूमे के तरीके

  • Functional Resume: यह फ्रेशर्स कैंडिडेट के लिए बनाया जाता है.
  • Chronological Resume: यह उन कैंडिडेट्स के लिए बेहतर है, जिनके पास वर्क एक्सपीरिएंस है.
  • Combination Resume: इसमें स्किल्स और अनुभव दोनों को समान महत्व दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: अब AI से बनेंगे रिज्यूमे, होगी इंटरव्यू की तैयारी, मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिलेगी मुफ्त सुविधा

ATS Friendly Resume: जानिए क्या है यह?

आज के डिजिटल समय में अच्छी कंपनियां नौकरी के लिए आने वाले हजारों रिज्यूमे को एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिस्टम (ATS) की मदद से पहले स्कैन करती हैं. इसलिए यदि आपका रिज्यूमे ATS-Friendly नहीं है, तो हो सकता है कि वह रिक्रूटर तक पहुंचे ही नहीं, चाहे आपकी योग्यता कितनी भी अच्छी क्यों न हो.

Resume Page: कितने पेज का होना चाहिए रिज्यूमे?

ऐसे तो रिज्यूमे जितना साफ सुथरा और कम पेज में हो, उतना अच्छा होता है. हालांकि अगर आप फ्रेशर कैंडिडेट हैं, तो आपको अपना रिज्यूमे 1 पेज का बनाना चाहिए. वहीं अगर आप एक्सपीरिएंस कैंडिडेट हैं, तो अपने रिज्यूमे को 2 पेज तक में बनाने की कोशिश करें, क्योंकि रिज्यूमे ज्यादा लेंदी और अधिक पेज में होने से यह प्रजेंटेबल नहीं लगता है.

ये भी पढ़ें: Campus Placement के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पहली ही कोशिश में मिलेगा लाखों का पैकेज

Important Resume Details: रिज्यूमे में क्या डीटेल्स जरूरी?

रिज्यूमे में कैंडिडेंट काे मुख्य रूप से सबसे पहले पूरा नाम, चालू मेबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, लिंकडिन प्रोफाइल और क्वालिफिकेशन जैसे डीटेल्स जरूर दें. इसके अलावा अगर आप एक्सपीरिएंस कैंडिडेट हैं, तो आपको वर्क पोर्टफोलियो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और अपने काम से जुड़ी जरूरी जानकारी देनी चाहिए.

Note: अगर आप एक अच्छा रिज्यूमे बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बेसिक जानकारियां दी गई है. इसके अलावा आप अपने मुताबिक डिटेल्स ऐड करके रिज्यूम बना सकते हैं

ये भी पढ़ें: सिर्फ डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी! इन स्मार्ट टिप्स से अपने CV को बनाएं प्रोफेशनल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >