यूपी Medical College में चाहिए एडमिशन? राउंड-2 रिजल्ट जारी, 10 लाख का बॉन्ड साइन करना जरूरी

UP NEET UG Counselling 2025: उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस काउंसलिंग के जरिए स्टेट कोटा की 85 प्रतिशत MBBS और BDS सीटों पर दाखिला होगा. आइइ

UP NEET UG Counselling 2025: MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस काउंसलिंग के जरिए स्टेट कोटा (MBBS UP State Quota) की 85 प्रतिशत MBBS और BDS सीटों पर दाखिला होगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

UP NEET Counselling: 3 अक्टूबर तक करें रिपोर्ट 

कैंडिडेट्स 25-27 सितंबर 2025 के बीच सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. अलॉट किए गए मेडिकल कॉलेज (Medical College) में रिपोर्ट करने की तिथि 29, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025 है. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं. 

UP NEET Counselling Documents List: देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

  • सीट अलॉटमेंट लेटर की कॉपी
  • रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
  • NEET UG 2025 एडमिट कार्ड
  • NEET UG 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (UP सरकार द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/पासपोर्ट में से कोई एक)

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का दूसरा राउंड पूरा हो चुका है. अब छात्रों को समय पर रिपोर्टिंग और बॉन्ड संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, ताकि उनका एडमिशन हो जाए और सीट सुरक्षित रहे.

बॉन्ड भरना जरूरी है

सरकारी मेडिकल व बीडीएस कॉलेजों में दाखिले के लिए कैंडिडेट्स को दो साल का बॉन्ड भरना होगा, जिसके तहत उन्हें अनिवार्य रूप से शासकीय सेवा से संबंधित विभाग में PG, JR के रूप में चिकित्सा सेवा देनी होगी. इस बॉन्ड की राशि 10 लाख रुपये के करीब है यानी कि जो इस बॉन्ड को तोड़ते हैं, उन्हें इस राशि का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें- AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा स्टेज 2 एडमिट कार्ड जारी, 27 सितंबर को एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >