RSSB Ayush Officer Result Out: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने आयुष ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है. वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेरट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Result Date: कब रिजल्ट हुआ जारी?
RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट 13 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी. एप्लिकेशन प्रोसेस की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2025 तक थी. इस भर्ती के लिए परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को लिया गया था। परीक्षा का आंसर की 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया था.
RSSB Ayush Officer Result Out Official Notification Check Here
Exam Fee: कितनी थी एग्जाम फीस?
भर्ती के लिए Gen, EWS, OBC (क्रीमि लेयर) कैटेगरी के कैंडिडेट्स की एग्जाम फीस 600 रुपए थी. वहीं EWS, OBC (नाॅन क्रीमि लेयर) के कैडिडेट्स के लिए यह फीस 400 रुपए थी. SC, ST, और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 400 रुपए थी. फॉर्म में करेक्शन के लिए 300 रुपए था। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS तथा कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता था.
ये भी पढ़ें: राजस्थान में सरकारी नौकरी करनी है? पहले समझें RPSC और RSSB के बीच का अंतर
Age Limit: क्या है एज लिमिट?
एज लिमिट की बात करें, तो इस वैकेंसी के लिए कैडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए थी। रिजव कैटेगरी के कैडिडेट्स को अधिकतम एज लिमिट में नियमानुसार छूट है.
Vacancy Posts: कितने पोस्ट के लिए वैकेंसी?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,535 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें Non-TSP क्षेत्र के 1,340 पोस्ट और TSP क्षेत्र के 195 पोस्ट शामिल हैं। सभी पद आयुष ऑफिसर के लिए निर्धारित किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: RSS के लोग सबसे बड़े डरपोक: पवन खेड़ा के बयान से भड़का सियासी संग्राम, मीडिया के सामने भिड़े BJP-कांग्रेस सांसद
Mode Of Selection: जानिए इसके बारे में
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटेन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल रिजल्ट में शामिल है, उन्हें आगे की सिलेक्शन प्रोसेस के लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा.
How To Check Result: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- कैंडिडेड को सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर Final Result सेक्शन में जाना हाेगा.
- यहां Exam Year – 2026 और Exam Name – Aayush Officer (Ayurved/Homeo/Unani) का सिलेक्शन करना होगा.
- फिर Final Result – Aayush Officer 2026 लिंक पर क्लिक करें़
- इसके बाद कैडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर और बर्थ डेट दर्ज करना होगा.
- इसके बाद आप अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रांची में देर रात RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ ने कहा- ये हमारी मां पर हमला है
