RRB NTPC CBT 2 Result 2026 हुआ जारी, 5,810 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 जारी हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10 जुलाई 2026 को आयोजित CBT 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स जोन वाइज मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए 5,810 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका, जरुरी तारीखें, एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस.

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा का रिजल्ट 27 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने 10 जुलाई 2026 को आयोजित RRB NTPC Graduate Stage 2 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और जोन वाइज मेरिट लिस्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 Important Dates: जानिए इंपोर्टेंट डेट्स

RRB NTPC Graduate भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए थे, जो 27 नवंबर 2025 तक जारी थी. इसके बाद फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक खोली गई थी. इस भर्ती के तहत प्रथम चरण की CBT-1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. CBT-1 की आंसर की 6 अप्रैल 2026 को जारी हुई और इसका रिजल्ट 11 जून 2026 को घोषित किया गया. CBT-1 में सफल कैंडिडेट्स के लिए CBT-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद CBT-2 की आंसर की 15 जुलाई 2026 को जारी की गई. अब रेलवे भर्ती बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को CBT-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 Ranchi Official Notification Check Here

RRB NTPC Recruitment Vacancy and Age Limit: कितने पोस्ट पर है वैकेंसी और क्या है एज लिमिट?

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 5,810 पदों पर होनी है. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 33 वर्ष निर्धारित की गई थी. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

Check RRB Zone Wise Vacancy Details Official Notification Check Here

RRB NTPC Recruitment Education Qualification: इस भर्ती के लिए क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें, तो कैंडिडेट्स के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष एलिजिबिलिटी होना जरूरी है. वहीं, कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग की एक्सपीरिएंस भी हाेना जरूरी है. इस बारे में और अधिक डिटेल्स आप RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BSFC Bharti 2026: बिहार स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, असिस्टेंट मैनेजर और क्लर्क के लिए आवेदन शुरू, जानें सैलरी और जरूरी नियम

RRB NTPC Recruitment Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों की परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है. सिलेक्शन प्रोसेस में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) और इसके बाद (CBT-2) शामिल है. संबंधित पद के अनुसार कैंडिडेट्स को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए भी बुलाया जा सकता है. इसके बाद सफल कैंडिडेट्स का डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG रिजल्ट के बाद अब जारी हुआ Scorecard, ऐसे चेक करें अपना नंबर

How to Check Result: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • RRB (अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर, “Result / CEN Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “NTPC Graduate Level CBT-II Result 2026” रिजल्ट PDF खुल जाएगी.
  • इसमें आपको अपना राॅल नंबर चेक करना होगा.
  • आपका इसमें आपका भी राॅल नंबर दिखाई देता है, तो आप क्वालिफाइड हैं.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, ITI वालों को भी मौका, यहां देखें पूरी डिटेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >