RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 8.2 लाख स्टूडेंट पास

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं का फाइनल रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2026 को जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हो गया. छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी कर चुके है. इस साल 9 लाख से ज्यादा छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. RBSE की ओर से तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित हुआ है.

Rajasthan Board Stream Wise Result Link

राजस्थान बोर्ज 12वीं आर्ट्स रिजल्ट- RBSE 12th Arts Result 2026

राजस्थान बोर्ज 12वीं साइंस रिजल्ट- RBSE 12th Science Result 2026

राजस्थान बोर्ज 12वीं कॉमर्स रिजल्ट- RBSE 12th Commerce Result 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में लड़के आगे

राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा. अगर अलग-अलग देखें तो लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82% दर्ज किया गया.

कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट?

विवरणसंख्या / प्रतिशत
कुल परीक्षार्थी2,87,068
पास छात्र1,46,644
पास छात्राएं98,636
छात्रों का पास प्रतिशत97.02%
छात्राओं का पास प्रतिशत98.34%
कुल पास प्रतिशत (साइंस)97.52%

Rajasthan Board 12th Science Pass Percentage: राजस्थान बोर्ड साइंस में 96.23% पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में कुल 96.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Science Result 2026 Check Here

Rajasthan Board 12th Result 2026 स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

  • कॉमर्स- 93.64 प्रतिशत
  • विज्ञान- 96.23 प्रतिशत
  • आर्ट्स- 97.54 प्रतिशत

RBSE 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं के लिए कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं Commerce का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026 LIVE

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से रिजल्ट किया है.

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर आएगा

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • indiaresults.com

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया है. इस बार रिकॉर्ड बनाते हुए RBSE ने महज 24 दिनों में ही राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया था. ऐसा ही 12वीं कक्षा के लिए भी हो रहा है.

जिलेवार जारी होगा Rajasthan Board 12th Result

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जिलेवार जारी होगा. पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में सिरोही जिला का रिजल्ट सबसे जगड़ा हुआ था. सिरोही जिले के 99.18 फीसदी छात्र पास हुए थे.

Rajasthan Board 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. 12वीं में 9 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

Digilocker पर भी चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. डिजिलॉकर पर 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker

RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

आ सकती है टॉपर्स लिस्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई थी. तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई थी. इस बार भी राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नामों की घोषणा कर सकती है.

छात्रों की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक जैसी जानकारी शामिल होती है. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही अपना रिजल्ट सेव करें.

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें सबसे स्मार्ट तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >