ओडिशा के जुड़वां भाइयों का कमाल, JEE Main 2026 में मिले एक जैसे नंबर

JEE Main 2026: जेईई परीक्षा का रिजल्ट आया है. भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मस्रूर अहमद खान ने एक जैसा अंक हासिल किया है. दोनों ने कोटा में रहकर तैयारी की थी.

JEE Main 2026: जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जुड़वां भाई महरूफ और मस्रूर अहमद खान ने JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा में समान अंक हासिल किया है. दोनों भाई ने जेईई मेन परीक्षा की तैयारी, कोटा में रहकर की थी.

एक जैसी तैयारी, एक जैसा रिजल्ट

भुवनेश्वर निवासी महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान ने जेईई मेन 2026 में एक जैसी तैयारी. उनका रिजल्ट भी एक जैसा आया. दोनों भाइयों ने 300 में से 285 अंक प्राप्त किए हैं.

सफलता में मां का बड़ा रोल

वासी महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान की मां पेसे से डॉक्टर हैं. उनका नाम है डॉ जीनत बेगम. दोनों भाई की सफलता के पीछे उनका बड़ा रोल है. मां ने बच्चों की भविष्य के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी और कोटा में रहकर पढ़ाई में उनकी मदद की.

कोटा में मजबूती से की तैयारी

एक भाई ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई और तैयारी सही रूप से चलती रही. शिक्षकों ने जैसा गाइड, दोनों ने उसी तरह से तैयारी रखी. दोनों भाई लंबे समय से जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. लेकिन कोटा में उनकी तैयारी को मजबूती मिली.

NCERT की मदद से की तैयारी

वहीं दूसरे भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों के कारण अंक कम हो जाते थे, लेकिन उन्होंने इस पर बहुत काम किया. टीचर्स की हेल्प से इसमें सुधार किया. जेईई की तैयारी के लिए NCERT को बहुत उपयोगी बताया. कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के बिना ये सफलता संभव नहीं थी.

12 छात्रों को मिले 100 NTA स्कोर

16 फरवरी को NTA ने JEE (Main) 2026 सेशन 1 पेपर-1 (BE/BTech) का रिजल्ट जारी किया गया. इस एग्जाम में 12 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर (पर्सेंटाइल) हासिल किया. परीक्षा में कुल 96.26 प्रतिशत अटेंडेंस दर्ज की गई.

टॉप 12 में से 11 जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स हैं

टॉप स्कोरर्स में दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी महित और पसाला मोहिथ, तथा बिहार के शुभम कुमार सहित अन्य शामिल हैं. टॉपर्स की सूची में 11 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी से और 1 ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी से हैं.

यह भी पढ़ें- JEE Result 2026: 100 पर्सेंटाइल में झारखंड का एक भी स्टूडेंट शामिल नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >