BSEB ने तोड़ा रिकॉर्ड, 25 दिनों में तैयार किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने इस बार फिर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बिहार बोर्ड ने महज 25 दिनों में फाइनल रिजल्ट तैयार कर दिया है. बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 तक चली थीं. इसके बाद कॉपी चेकिंग का काम सिर्फ 25 दिनों में ही पूरा कर लिया.

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इस साल भी तेजी से कॉपी जांच पूरी करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम महज 25 दिनों में घोषित कर दिया. बिहार बोर्ड लंबे समय से देश के सबसे तेज रिजल्ट जारी करने वाले बोर्डों में शामिल रहा है और इस साल भी उसने अपनी इसी पहचान को बरकरार रखा है.

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड का रिकॉर्ड

इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थीं. कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक चली थी. इसके बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 25 दिनों में ही पूरी हो गई. परीक्षा खत्म होने के बाद तुरंत कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. हजारों शिक्षकों की मदद से बोर्ड ने कम समय में मूल्यांकन का काम पूरा किया और तय समय के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया.

Bihar Board 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट

अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में भी बिहार बोर्ड ने लगभग इसी समय सीमा में रिजल्ट जारी किया था. उस समय इंटर की परीक्षाएं 15 फरवरी तक चली थीं और परिणाम 25 मार्च को घोषित किया गया था. यानी पिछले साल भी करीब 38 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया गया था.

हालांकि इस बार रिजल्ट कुछ दिन देर से आया है. इसकी वजह यह रही कि 21 मार्च को ईद का त्योहार था और 22 मार्च को रविवार पड़ गया था. इन दोनों छुट्टियों के कारण रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग गया.

यह भी पढ़ें: बोर्ड ऑफिस पहुंचे अधिकारी, बिहार बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर, biharboardonline.bihar.gov.in पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >