Bihar Board 10th Result: रिजल्ट आया पर हो गए फेल? 1 अप्रैल से कर सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के उन स्टूडेंट्स को जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, उन्हें मार्क्स सुधारने का मौका देता है. ऐसे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं.

Bihar Board 10th Result: बोर्ड रिजल्ट आने के बाद जहां कई छात्र अपनी सफलता का जश्न मनाते हैं, वहीं कुछ छात्रों को निराशा का सामना भी करना पड़ता है. अगर आप भी 10वीं के रिजल्ट में एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड आपको कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपने अंक सुधारने का मौका देता है. बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख की भी घोषणा की है. बोर्ड ने कहा कि 1-7 अप्रैल 2026 तक कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

एक या दो विषय में फेल होने वाले के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को पूरे साल का नुकसान नहीं उठाना पड़ता और वे उसी वर्ष अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

क्या होती है कंपार्टमेंट परीक्षा?

कंपार्टमेंट एग्जाम एक तरह की दूसरी परीक्षा होती है, जिसमें छात्र केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देते हैं, जिनमें वे फेल हुए हैं. इस परीक्षा में पास होने के बाद छात्र को उसी साल पास कर दिया जाता है.

कब होती है परीक्षा?

आमतौर पर कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों बाद आयोजित की जाती है. ज्यादातर बोर्ड इसे जुलाई से सितंबर के बीच कराते हैं, ताकि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.

कैसे करें आवेदन?

  • बिहार बोर्ड की ऑफिशियल बसाइट पर जाएं
  • कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन करें
  • तय फीस जमा करें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा दें

आज जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया. उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य जिसने 12वीं और अब 10वीं, दोनों का रिजल्ट, मार्च महीने में ही निकाला है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: रोल नंबर भूल गए? ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >