Padma Shri 2026: कौन हैं एम जगदेश कुमार? IIT से पढ़ाई, UGC चेयरमैन तक का सफर

Mamidala Jagadesh Kumar Padma Shri: एम जगदेश कुमार देश के जाने-माने शिक्षाविद हैं. उन्हें हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Mamidala Jagadesh Kumar Padma Shri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने 25 मई 2026 (सोमवार) को आयोजित पहले सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. यह समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित हुआ. इस दौरान UGC के पूर्व चेयरमैन Mamidala Jagadesh Kumar को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आइए जानते हैं कि एम जगदेश कुमार कौन हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है.

कौन हैं एम जगदेश कुमार?

एम जगदेश कुमार देश के जाने-माने शिक्षाविद और IIT Delhi के पूर्व प्रोफेसर हैं. वह Jawaharlal Nehru University के वाइस चांसलर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साथ ही वे University Grants Commission (UGC) के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. साल 2022 में उन्हें यूजीसी के चेयरमैन के रूप में चुना गया था.

कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई?

एम जगदेश ने IIT Madras से पढ़ाई की है. साथ ही University of Waterloo से पढ़ाई की है. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से पोस्ट ग्रेजुएशन और PhD तक की डिग्री हासिल की है.

मिल चुके हैं ये अवार्ड

  • वर्ष 2006 में सेमीकंडक्टर डिवाइस डिजाइन और मॉडलिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए IETE Ram Lal Wadhwa Gold Medal मिला
  • वर्ष 2008 में प्रोफेशनल उपलब्धियों के लिए IBM Faculty Award से सम्मानित किया गया
  • वर्ष 2013 में Indian Institute of Technology Delhi की ओर से Excellence in Teaching Award दिया गया
  • वर्ष 2007 में उन्हें ISA-VSI TechnoMentor Award मिला

शिक्षा क्षेत्र में बड़ा योगदान

एम जगदेश कुमार ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में नई नीतियों और डिजिटल सुधारों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई. UGC चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कई शिक्षा सुधार योजनाओं को आगे बढ़ाया, जिनकी काफी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- विदेश की ये यूनिवर्सिटी जहां से पढ़ीं हैं शिक्षा मंत्री की बेटी, इस तरह मिलता है एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >