कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर के 134 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत 134 पदों पर नियुक्ति होगी. योग्य कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 134 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. योग्य कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

UPSSSC JE एग्रीकल्चर भर्ती के लिए लास्ट डेट

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर 2026 है. वहीं आवेदन में करेक्शन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 है. एडमिट कार्ड और परीक्षा की डेट की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

134 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC जूनियर एग्रीकल्चर भर्ती 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के कुल 134 पद भरे जाएंगे. इनमें 54 पद General, 23 SC, 1 ST, 43 OBC और 13 पद EWS कैटेगरी के लिए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट का हाईस्कूल पास होना जरूरी है. इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. कैंडिडेट को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: नई नौकरी की तलाश में हैं? करियर बदलने से पहले इन 5 बातों पर करें काम

आयु सीमा कितनी है?

UPSSSC जूनियर एग्रीकल्चर भर्ती के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में कैंडिडेट्स को पहले UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. चयन प्रक्रिया से जुड़ी आगे की जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी.

कितना मिलेगा वेतन?

जूनयिर इंजीनियर (Agriculture) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा. वेतनमान 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये है.

UPSSSC JE Agriculture के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Junior Engineer (Agriculture) Main Exam के Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • PET 2025 की रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ समेत मांगी गई जानकारी से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: 14 दिसंबर से UGC NET परीक्षा, NTA का नया कैलेंडर जारी, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >