Government Job After BCom: 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र आगे की पढ़ाई के लिए बीकॉम ही चुनते हैं. कॉमर्स से ग्रेजुएशन यानी बीकॉम करने के बाद भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के कई मौके होते हैं. बीकॉम की डिग्री सिर्फ प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए नहीं बनी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीकॉम के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां कर सकते हैं.
Government Job After BCom: बैकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी
बीकॉम वालों के लिए बैकिंग सेक्टर बेस्ट माना जाता है. देश के सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), ऑफिस असिस्टेंट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं. IBPS, RBI, SBI, PNB और BOB जैसे सरकारी बैंक बड़ी संख्या में भर्तियां निकालती हैं.
SSC की ओर से वैकेंसी
हर साल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकारी के अधीन आने वाले सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों पर भर्तियां की जाती है. इसमें ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में बीकॉम होल्डर के लिए यह वैकेंसी बहुत खास है.
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से ऑडिटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, अकाउंटेंट और टैक्स असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं. इन पदों के लिए बीकॉम की डिग्री सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है.
रेलवे में अवसर
बीकॉम वालों के पास रेलवे में भी सरकारी नौकरी पाने का मौका होता है. रेलवे में भारत में सबसे ज्यादा नौकरियां निकालती है. इसके अंतर्गत कमर्शियल अप्रेंटिस, गुड्स गार्ड और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं. इन पदों पर बीकॉम करने वाले हर साल भारी संख्या में आवेदन करते हैं.
स्टेट लेवल पर भर्तियां
स्टेट लेवल पर एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के लिए हर साल पीसीएस परीक्षा का आयोजन होता है. जैसे बिहार में बीपीएससी की तरफ से कंबाइंट कॉम्पेटेटिव एग्जाम (BPSC CCE) परीक्षा आयोजित की जाती है. वैसे ही यूपी में यूपीपीएससी की तरफ से पीसीएस एग्जाम का आयोजन होता है.
स्टेट पीसीएस परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है. ऐसे में बीकॉम डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. इसमें हाई सैलरी के साथ-साथ रेपोटेशनल पोस्ट भी मिलता है, जिसमें सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.
बीमा के क्षेत्र में नौकरी
जॉब मार्केट में इंश्योरेंस का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है. प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी बीमा अधिकारियों की भर्तियां होने लगी हैं. एलआईसी और LIC HFL जैसी कंपनियों में असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर वैकेंसी निकलती है. इसके लिए बीकॉम की योग्यता ही मांगी जाती है.
यहां ऊपर बताए सरकारी नौकरियों के अलावा भी कई पद ऐसे हैं जिनमें बीकॉम डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र होते हैं. सरकारी कंपनियां जैसे IRFC, IREDA और HUDCO में कई ऐसे पद होते हैं जिनपर बीकॉम वाले आवेदन कर सकते हैं.
रिपोर्ट- आशीष रंजन
यह भी पढ़ें: LLB वालों के लिए मौका, हाईकोर्ट में निकली रिसर्च एसोसिएट की वैकेंसी
