40000 होगी Salary, BEL की इस भर्ती के लिए करें आवेदन

BEL Job Vacancy 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 2025 में बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत सैकड़ों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है. चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान और अन्य भत्ते दिए जाएंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना होगा, क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

BEL Job Vacancy: अगर आप नौकरी तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर (Trainee Engineer Vacancy) के पदों पर जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए करीब 600 से अधिक पद भरे जाएंगे. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. अप्लाई करने से पहले आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स देख लें. 

BEL Job Vacancy Post Details: कितने पदों पर निकली भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 602 पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन करने से पहले अंतिम तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख लें. दोनों पदों के लिए अंतिम तारीख अलग-अलग है.

BEL Job Vacancy Salary: सैलरी

  • पहले वर्ष: 30,000 रुपये प्रति महीने
  • दूसरे वर्ष: 35,000 रुपये प्रति महीने 
  • तीसरे वर्ष: 40,000 रुपये प्रति महीने 

BEL Job Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास B.E./B.Tech. डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ संबंधित ब्रांच में जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस में डिग्री धारक ही पात्र होंगे. कुछ पदों के लिए अनुभव व अतिरिक्त योग्यता की मांग भी हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. 

BEL Job Vacancy Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अब Job Notification वाले सेक्शन में जाएं और भर्ती वाली लिंक खोजें. 
  • इस पर क्लिक करें और लॉगिन करें. 
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी विवरण भरें.
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और पहचान पत्र अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो).
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- बिना लिखित परीक्षा के पाएं नौकरी, DRDO में निकली जबरदस्त भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >