Independence Day 2026: 15 अगस्त को देशभर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. अगर आपके स्कूल में भी Independence Day Celebration की तैयारी चल रही है, तो कुछ चीजों की पहले से प्लानिंग करके कार्यक्रम को यादगार बनाया जा सकता है.
सबसे पहले बनाएं पूरा कार्यक्रम
कार्यक्रम के दिन क्या-क्या होगा, इसकी एक छोटी सी रूपरेखा पहले तैयार करें. ध्वजारोहण से लेकर राष्ट्रगान, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम तय करें. इससे कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की उलझन नहीं होगी और हर छात्र को अपनी जिम्मेदारी पहले से पता रहेगी.
Anchoring की करें अच्छी तैयारी
Independence Day कार्यक्रम में एंकर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. एंकर को कार्यक्रम की शुरुआत, अतिथियों का स्वागत, अलग-अलग प्रस्तुतियों की घोषणा और कार्यक्रम के समापन की जानकारी देनी होती है.
एंकरिंग के लिए पहले से स्क्रिप्ट तैयार करें और उसे कई बार बोलकर अभ्यास करें. बहुत लंबे संवादों के बजाय छोटे, स्पष्ट और जोशीले वाक्यों का इस्तेमाल करें. स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति से जुड़ी छोटी-छोटी पंक्तियां भी कार्यक्रम को बेहतर बना सकती हैं.
भाषण के लिए इन बातों को करें शामिल
अगर किसी छात्र को Independence Day पर भाषण देना है तो सिर्फ देशभक्ति की बातें करने के बजाय भाषण में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान और आजादी के महत्व को शामिल किया जा सकता है.
भाषण को बहुत लंबा न रखें. शुरुआत में एक प्रभावी पंक्ति, बीच में महत्वपूर्ण तथ्य और अंत में देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया जा सकता है.
पोस्टर और स्लोगन से सजाएं स्कूल
स्कूल की सजावट के लिए छात्र खुद Independence Day Posters, Slogans और Drawing तैयार कर सकते हैं. तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र, भारत का नक्शा और देशभक्ति संदेश पोस्टर का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.
पोस्टर पर छोटे और आसानी से पढ़े जाने वाले स्लोगन लिखें. उदाहरण के लिए- “आजादी का सम्मान, देश का अभिमान” और “एकता में है भारत की ताकत” जैसे संदेश इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Cultural Programme में दिखाएं भारत की विविधता
स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को शामिल किया जा सकता है. लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, कविता पाठ और स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित लघु नाटक विद्यार्थियों के लिए सीखने के साथ मनोरंजन का भी माध्यम बन सकते हैं.
Dress Code और Decoration पर भी दें ध्यान
कार्यक्रम में छात्र तिरंगे के रंगों से प्रेरित साफ-सुथरी ड्रेस पहन सकते हैं. स्कूल परिसर को कागज के तिरंगे, पोस्टर और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों से सजाया जा सकता है. सजावट करते समय स्कूल के नियमों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.
हर छात्र को दें जिम्मेदारी
Independence Day Celebration को सफल बनाने के लिए सिर्फ कुछ छात्रों पर जिम्मेदारी न डालें. एंकरिंग, पोस्टर, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत, अनुशासन और कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीम बनाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: स्कूली बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन, निबंध में कर सकते हैं शामिल
