ICSE ISC Result: आईसीएसई और आईएससी 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित, रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध

ICSE Result: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ICSE ISC Result: बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने रविवार को बताया, आईसीएसई (10 वीं कक्षा) और आईएससी (12वीं कक्षा) के परिणाम की घोषणा छह मई को दिन में 11 बजे की जाएगी.

रिजल्ट DigiLocker पर भी होंगे उपलब्ध

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट, कैरियर्स पोर्टल और डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने इस सत्र से 10 वीं और 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बंद करने का भी निर्णय लिया है. इमैनुएल ने कहा, जो अभ्यर्थी परीक्षा के एक ही वर्ष में अपने अंक या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं. अंक सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी.

स्कोरकार्ड कैसे करें चेक

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org or results.cisce.org पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें
स्टेप 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें

ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं

इस साल ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं. जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं.

पिछले साल 100वीं में कुल 98.94 % छात्र हुए थे सफल

पिछले साल ICSE 10वीं परीक्षा में कुल 98.94 % छात्र उत्तीर्ण हुए थे. जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी थी. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21% रहा था. जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71% रहा था.

पिछले साल टॉपर ने 99.57% स्कोर किए थे

पिछले साल के टॉपर ने 99.57% अंक लाए थे. ठाणे के सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल की इप्सिता भट्टाचार्य ने 12वीं कक्षा में 99.75% अंक हासिल किए थे और टॉपर रही थी. जबकि 2023 में 10वीं कक्षा में रुशिल कुमार ने बाजी मारी थी और 99.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया था.

Also Read: सीबीएसई द्वारा जारी हुआ डिजिलॉकर एक्सेस कोड, जल्द आएंगे बोर्ड रिजल्ट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >