IBPS SO Recruitment 2026: सरकारी बैंकों में भर्ती के लिए आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑलाइन मोड में शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
IBPS SO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर IBPS SO Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
IBPS SO Recruitment 2026 Application
महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो आवेदन की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में होगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.
इन पदों पर होगी भर्तियां
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| IT Officer Scale I | 301 |
| Agriculture Field Officer (AFO) Scale I | 190 |
| Law Officer Scale I | 105 |
| Rajbhasha Adhikari | 89 |
| HR / Personnel Officer Scale I | 60 |
| Marketing Officer Scale I | 0 |
| कुल पद | 745 |
IBPS SO Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
IBPS SO Selection Process: कैसे होगा चयन?
IBPS SO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी.
यह भी पढ़ें: IBPS ने जारी किया PO भर्ती का नोटिफिकेशन, 6715 पदों के लिए आवेदन शुरू
