IBPS SO भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 1035 पदों के लिए होगा एग्जाम

IBPS SO Admit Card 2026: IBPS ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए IT Officer, Agriculture Field Officer, Law Officer समेत कई पदों पर कुल 1035 भर्तियां होंगी. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS SO Admit Card 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. IBPS यानी Institute of Banking Personnel Selection ने SO भर्ती 2026 का प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड आज यानी 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

1035 पदों पर होनी है भर्ती

IBPS SO भर्ती के जरिए कुल 1035 पदों को भरा जाएगा. इसमें IT Officer के 376 पद हैं. Agriculture Field Officer के 370 पद रखे गए हैं. Law Officer के 125 पद और Rajbhasha Adhikari के 94 पद हैं. इसके अलावा HR, Personal Officer के 60 और Marketing Officer के 10 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 26 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का मौका मिला था. अब आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्री परीक्षा का चरण शुरू होने वाला है.

कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल

Post NameUROBCEWSSCSTTotal Vacancies
IT Officer152104345729376
Agriculture Field Officer (AFO)152100365527370
Rajbasha Adhikari4621812794
Law Officer593211167125
HR, Personnel Officer601506081
Marketing Officer (MO)050103010100

ये भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स

ऐसे डाउनलोड करें IBPS SO Admit Card

  • उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • इसके बाद CRP Specialist Officer XVI से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड वाले लिंक को खोलें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डाल कर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से चेक कर लें.
  • अब इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS SO Admit Card 2026 Download Here

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता

  • IBPS SO में हर पद के लिए योग्यता अलग रखी गई है. IT Officer के लिए कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में इंजीनियरिंग या संबंधित डिग्री मांगी गई है.
  • Agriculture Field Officer के लिए कृषि से जुड़ी डिग्री जरूरी है. Law Officer के लिए 3 या 5 साल की कानून की डिग्री के साथ बार काउंसिल में नामांकन जरूरी है.
  • Rajbhasha Adhikari के लिए हिंदी या संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता रखी गई है.
  • HR और Marketing Officer के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या निर्धारित डिप्लोमा मांगा गया है.

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk के 11403 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >