NCERT Based GK Questions: इतिहास से जुड़े GK के 20+ सवाल-जवाब, UPSC तैयारी के लिए पूरा गाइड

NCERT Based GK Questions: यूपीएससी या बीपीएससी जैसी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इतिहास की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के मेन्स और इंटरव्यू राउंड के लिए इतिहास की जानकारी होनी चाहिए. ऐसे में यहां आपके लिए 20 से ज्यादा जनरल नॉलेज (General Knowledge) के सवाल-जवाब दिए गए हैं.

NCERT Based GK Questions: अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो प्रीलिम्स से लेकर मेन्स और इंटरव्यू तक, इतिहास से जुड़े सवाल आते हैं. ऐसे में आपका इतिहास विषय मजबूत होना चाहिए. अगर बेसिक लेवल से शुरू करना चाहते हैं तो NCERT की किताब पढ़ें. UPSC और BPSC जैसी परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स भी एनसीईआरटी किताब पढ़ने की सलाह देते हैं. ऐसे में आज आपको हिस्ट्री से जुड़े कुछ जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब बताएंगे, जिससे आप अपना नॉलेज चेक कर सकते हैं.

अगर आप भी यूपीएससी या बीपीएससी जैसी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप NCERT की बुक से पढ़ाई कर सकते हैं. NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपने सब्जेक्ट के बुक का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

NCERT Based GK Questions: इतिहास से जुड़े जीके के सवाल-जवाब

1.इब्न बतूता ने भारत में किन दो वनस्पति उत्पादों का विस्तृत वर्णन किया, जो उसके श्रोताओं के लिए अपरिचित थे?

उत्तर: नारियल (Coconut) और पान (Betel Leaf/Paan)

2.इब्न बतूता ने दिल्ली को किस रूप में वर्णित किया?

उत्तर: भारत का सबसे बड़ा और सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर.

3.इब्न बतूता के अनुसार कौन-सा शहर आकार में दिल्ली की बराबरी करता था?

उत्तर: दौलताबाद (महाराष्ट्र)

4.इब्न बतूता के अनुसार मध्यकालीन भारतीय शहरों की प्रमुख विशेषता क्या थी?

उत्तर: घनी आबादी, समृद्ध अर्थव्यवस्था, भीड़भाड़ वाली सड़कें और रंग-बिरंगे बाजार.

5.इब्न बतूता के अनुसार भारतीय नगरों की समृद्धि में बाधा मुख्यतः किस कारण आती थी?

उत्तर: युद्ध और आक्रमण.

6.आलवार (Alvars) किस देवता के भक्त थे?

उत्तर: भगवान विष्णु.

7.नयनार (Nayanars) किस देवता के उपासक थे?

उत्तर: भगवान शिव.

8.आलवार और नयनार आंदोलन का उदय लगभग किस शताब्दी में हुआ?

उत्तर: छठी शताब्दी ईस्वी.

9.आलवार और नयनार संत किस भाषा में भक्ति गीत गाते थे?

उत्तर: तमिल.

10.आलवार और नयनार आंदोलन किस धार्मिक परंपरा से संबंधित हैं?

उत्तर: भक्ति आंदोलन.


इतिहास से जुड़ी जानकारी (AI Generated Image)

11.'गजपति' (Gajapati) का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर: हाथियों का स्वामी (Lord of Elephants)

12.15वीं शताब्दी में 'गजपति' उपाधि किस शासक वंश से जुड़ी थी?

उत्तर: ओडिशा (उड़ीसा) के शासक वंश.

13.विजयनगर की लोक परंपरा में दक्कन के सुल्तानों को किस उपाधि से संबोधित किया गया?

उत्तर: अश्वपति (Lord of Horses)

14.विजयनगर के शासकों को किस उपाधि से संबोधित किया जाता था?

उत्तर: नरपति (Lord of Men)

15.मुगल राजनीतिक विचारधारा में शिकार (Hunt) किसका प्रतीक था?

उत्तर: सम्राट और प्रजा के बीच प्रत्यक्ष संपर्क तथा सुशासन का.

16.मुगल सम्राट नियमित शिकार अभियानों पर क्यों जाते थे?

उत्तर: साम्राज्य का भ्रमण कर प्रजा की शिकायतें सुनने के लिए.

17.मुगल दरबारी चित्रों में शिकार के दृश्य का प्रमुख उद्देश्य क्या था?

उत्तर: सम्राट के सामंजस्यपूर्ण एवं न्यायपूर्ण शासन को दर्शाना.

18.'चंडीमंगल' (Chandimangala) काव्य के रचयिता कौन थे?

उत्तर: मुकुंदराम चक्रवर्ती.

19.'चंडीमंगल' किस शताब्दी की रचना है?

उत्तर: 16वीं शताब्दी.

20.'चंडीमंगल' का नायक कौन था?

उत्तर: कालकेतु (Kalaketu)

21.कालकेतु ने अपना राज्य किस प्रकार स्थापित किया?

उत्तर: जंगलों की सफाई कर.

22.जंगल साफ होने के बाद कालकेतु ने सबसे पहले क्या स्थापित किया?

उत्तर: बाजार (Markets)

23.'चंडीमंगल' के अनुसार जंगलों की सफाई के लिए किन-किन क्षेत्रों से लोग आए?

उत्तर: उत्तर, दक्षिण और पश्चिम से.

24.'चंडीमंगल' में जंगलों की सफाई किस व्यापक प्रक्रिया का संकेत देती है?

उत्तर: कृषि विस्तार, नए बसाव और बाजारों के विकास का.

25.'चंडीमंगल' में पश्चिम से आए लोगों ने किसका नाम जपा?

उत्तर: अपने पीर और पैगंबर का.


इतिहास से जुड़े फैक्ट्स (AI Generated Image)

भारत आने वाले ट्रैवलर की टाइमलाइन

CenturyYear / PeriodTravellerPlace / Country
10th–11th Centuries973-1048Muhammad ibn Ahmad Abu Raihan al-BiruniUzbekistan
13th Century1254-1323Marco PoloItaly
14th Century1304-1377Ibn BattutaMorocco
15th Century1413-1482Abd al-Razzaq Kamal al-Din ibn Ishaq al-SamarqandiSamarqand
1466-1472 (Years spent in India)Afanasii NikitinRussia
16th Century1518 (Visit to India)Duarte Barbosa (d. 1521)Portugal
1562 (Year of death)Seydi Ali ReisTurkey
1536-1600Antonio MonserrateSpain
17th Century1626-1631 (Years spent in India)Mahmud Wali BalkhiBalkh
1600-1667Peter MundyEngland
1605-1689Jean-Baptiste TavernierFrance
1620-1688François BernierFrance

UPSC One-Liner Facts

  • इब्न बतूता ने भारत में नारियल और पान का विशेष वर्णन किया.
  • दिल्ली को इब्न बतूता ने भारत का सबसे बड़ा शहर बताया.
  • दौलताबाद को दिल्ली का प्रतिद्वंद्वी नगर माना गया.
  • आलवार विष्णु भक्त थे.
  • नयनार शिव भक्त थे.
  • दोनों संत परंपराओं ने तमिल भाषा में भक्ति का प्रचार किया.
  • गजपति = हाथियों का स्वामी.
  • अश्वपति = घोड़ों का स्वामी.
  • नरपति = मनुष्यों का स्वामी.
  • मुगल चित्रकला में शिकार सुशासन का प्रतीक था.
  • 'चंडीमंगल' के लेखक मुकुंदराम चक्रवर्ती थे.
  • कालकेतु ने जंगल साफ कर नया राज्य बसाया.
  • जंगलों की सफाई के बाद बाजारों की स्थापना हुई.
  • 'चंडीमंगल' कृषि विस्तार और वन क्षेत्र के बसाव का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है.

ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ने छुड़ाए छात्रों के पसीने, फिजिक्स से पूछे गए टफ सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >