SSC CGL परीक्षा अगस्त से सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है. इस परीक्षा में इतिहास से जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल आते हैं. किसी घटना से लेकर, लैंग्वेज और सभ्यता तक, इस परीक्षा में इतिहास से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं. अगर आप भी SSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपके लिए जनरल नॉलेज का पूरा गाइड है.
SSC CGL 2026: हड़प्पा सभ्यता से जुड़े ये 25 GK सवाल-जवाब जरूर पढ़ें
SSC CGL जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास और प्राचीन भारत से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. हड़प्पा सभ्यता (सिंधु घाटी सभ्यता) से जुड़े प्रश्न खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं. इस सभ्यता के लोगों के ट्रेड रिलेशन दूर-दराज के क्षेत्रों से थे और सोना, चांदी, तांबा, लाजवर्द जैसे कई कच्चे माल अलग-अलग क्षेत्रों से प्राप्त किए जाते थे. ऐसे में अगर आप SSC CGL की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 25 सवाल-जवाब को जरूर पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल 20+ GK के सवाल! क्या आप दे सकते हैं इन सवालों के सही जवाब?
History GK Questions: हड़प्पा सभ्यता से जुड़े 25 महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब
1.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता.
2.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख काल किसे माना जाता है?
उत्तर: लगभग 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व.
3.प्रश्न: हड़प्पा स्थल की खोज किसने की थी?
उत्तर: दयाराम साहनी ने 1921 में.
4.प्रश्न: मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थी?
उत्तर: राखालदास बनर्जी ने 1922 में.
5.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह स्थल कौन-सा था?
उत्तर: लोथल.
6.प्रश्न: लोथल वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: गुजरात.
7.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में सोने का प्रमुख स्रोत कौन-सा क्षेत्र था?
उत्तर: कोलार (कर्नाटक) के अलावा अफगानिस्तान और फारस से भी सोना प्राप्त किया जाता था.
8.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में चांदी कहां से प्राप्त की जाती थी?
उत्तर: अफगानिस्तान, फारस और दक्षिण भारत से.
9.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में तांबे का प्रमुख स्रोत कौन-सा था?
उत्तर: खेतड़ी (राजस्थान), बलूचिस्तान और अरब क्षेत्र.
10.प्रश्न: खेतड़ी किस खनिज के लिए प्रसिद्ध था?
उत्तर: तांबा.
11.प्रश्न: लाजवर्द (Lapis Lazuli) का प्रमुख स्रोत क्षेत्र कौन-सा था?
उत्तर: बदख्शां, अफगानिस्तान.
12.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में नीलम (Sapphire) का स्रोत किस क्षेत्र को माना जाता है?
उत्तर: बदख्शां (अफगानिस्तान).
13.प्रश्न: जाडे या हरे पत्थर (Jade) का स्रोत कहां था?
उत्तर: मध्य एशिया.
14.प्रश्न: सेलखड़ी (Steatite) कहां से प्राप्त की जाती थी?
उत्तर: शहर-ए-सोख्ता (ईरान) और किरथर पहाड़ियों (पाकिस्तान) से.
15.प्रश्न: एमथिस्ट या जामुनिया पत्थर का स्रोत कौन-सा क्षेत्र था?
उत्तर: महाराष्ट्र.
16.प्रश्न: अकीक (Agate) और कार्नेलियन (Carnelian) का प्रमुख स्रोत क्षेत्र कौन-सा था?
उत्तर: सौराष्ट्र और पश्चिमी भारत.
17.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के लोग किन क्षेत्रों से कच्चा माल प्राप्त करते थे?
उत्तर: भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अफगानिस्तान, ईरान, मध्य एशिया और अन्य पश्चिमी क्षेत्रों से.
18.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने के लिए कौन-से पत्थर महत्वपूर्ण थे?
उत्तर: कार्नेलियन, अकीक और अन्य अर्ध-कीमती पत्थर.
19.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध जल निकासी तंत्र किस विशेषता को दर्शाता है?
उत्तर: उन्नत नगर नियोजन और स्वच्छता व्यवस्था.
20.प्रश्न: मोहनजोदड़ो का प्रसिद्ध विशाल स्नानागार किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: महान स्नानागार (Great Bath).
22.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता की लिपि की क्या विशेषता थी?
उत्तर: यह मुख्य रूप से चित्रात्मक/चिह्नात्मक थी और अभी तक पूरी तरह पढ़ी नहीं जा सकी है.
23.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में व्यापार का प्रमुख आधार क्या था?
उत्तर: कृषि उत्पाद, शिल्प वस्तुएं, धातुएं, मनके और अन्य कच्चे माल.
24.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता में किस धातु का व्यापक उपयोग होता था?
उत्तर: तांबा और कांसा.
25.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का व्यापार किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था?
उत्तर: भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और मेसोपोटामिया तक व्यापारिक संपर्क थे.
26.प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन में कच्चे माल के स्रोतों की जानकारी क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: इससे पता चलता है कि हड़प्पावासियों के व्यापारिक और सांस्कृतिक संपर्क दूर-दराज के क्षेत्रों तक फैले हुए थे.
कौन सा धातु कहां से मंगवाया जाता था? टेबल में देखें
| सामग्री / धातु (Material) | कहां से मंगवाया जाता था (Source / Origin) |
| सोना (Gold) | कोलार (कर्नाटक), अफगानिस्तान, फारस (ईरान) |
| चांदी (Silver) | अफगानिस्तान, फारस (ईरान), दक्षिण भारत |
| तांबा (Copper) | खेतड़ी (राजस्थान), बलूचिस्तान, अरब |
| टिन (Tin) | अफगानिस्तान, बिहार |
| लाजवर्द (Lapis Lazuli) और नीलम (Sapphire) | बदख्शां (अफगानिस्तान) |
| जाडे / हरा पत्थर (Jade) | मध्य एशिया |
| सेलखड़ी (Steatite) | शहर-ए-सोख्ता (ईरान), किरथर पहाड़ियां (पाकिस्तान) |
| एमथिस्ट / जामुनिया पत्थर (Amethyst) | महाराष्ट्र |
| अकीक / गोमेद (Agate, Chalcedonies and Carnelians) | सौराष्ट्र और पश्चिमी भारत |
SSC CGL के लिए याद रखने वाली ट्रिक
- सोना - कोलार
- तांबा- खेतड़ी
- लाजवर्द - बदख्शां
- जाडे - मध्य एशिया
- सेलखड़ी - ईरान/किरथर
- एमथिस्ट - महाराष्ट्र
- अकीक/कार्नेलियन -सौराष्ट्र
ये भी पढ़ें: पहली बार में क्रैक होगा UPSC मेन्स! NCERT सिलेबस से जुड़े इन सवालों को जरूर पढ़ें
