UGC NET December City Slip 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET December City Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर की नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां बताए गए प्रोसेस की मदद से अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET December City Slip 2025: यूजीसी नेट दिसंबर वाली परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर की नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां बताए गए प्रोसेस की मदद से अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET Exam Dates: कब से कब तक होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा. परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी.

UGC NET Exam Pattern: देखें परीक्षा का पैटर्न

यूजीसी नेट परीक्षा एक ही सेशन में तीन घंटे की होगी. इसमें दो पेपर शामिल होंगे. पेपर 1 में शिक्षण और शोध अभिरुचि से जुड़े 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर 2 विषय-विशेष पर आधारित होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे.

UGC NET City Slip Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर कैंडिडेट्स एक्टिविटी सेक्शन में जाएं.
  • Advance City Intimation for UGC-NET December-2025 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब एक नया टैब खुलेगा, जहां एप्लीकेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट करें.
  • इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 Exam: 1, 2 नहीं 4 एग्जाम सेंटर चुन सकते हैं सीयूईटी स्टूडेंट्स, NTA ने जारी किया नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >