यूजीसी नेट जून परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UGC NET Admit Card 2026: NTA ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

UGC NET Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन संख्या (Application Number) और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना जरूरी है.

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Admit Card 2026

  • UGC नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • UGC NET June 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या, डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सेव कर लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी डिटेल्स जांच लें.

परीक्षा का शेड्यूल

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी.

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)

यह भी पढ़ें- PhD से लेकर प्रोफेसर तक, कौन तैयार करता है NEET का प्रश्न पत्र?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >