SSC Exam Calendar 2026: MTS, SSC CGL जैसी बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें

SSC Exam Calendar 2026: SSC CGL 2025 (Tier-II) की परीक्षा 18 जनवरी 2026 से शुरू होगी. एसएससी ने 2026 में होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं जैसे कि जेडी कांस्टेबल, एमटीएस आदि का शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां देखें डिटेल.

SSC Exam Calendar 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कई भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. CGL 2025 (टियर-2), MTS और हवलदार भर्ती 2025, SSC GD कॉन्स्टेबल 2026 और असम राइफल्स राइफलमैन परीक्षा 2026 जैसी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है. अगर आप भी इनमें से किसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आइए जानते हैं कौन सी परीक्षा कब-कब होगी.

SSC CGL Tier 2 Exam Schedule: सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तारीखें

SSC CGL 2025 (Tier-II) की परीक्षा 18 जनवरी 2026 से शुरू होगी.

18 जनवरी 2026 (पहला दिन)
इस दिन पेपर-1 का सेक्शन-4 होगा, जिसमें स्किल टेस्ट (DEST) लिया जाएगा.

19 जनवरी 2026 (दूसरा दिन)
इस दिन पेपर-1 के तीन सेक्शन होंगे –

  • सेक्शन-1: गणितीय योग्यता और रीजनिंग
  • सेक्शन-2: अंग्रेजी भाषा, कॉम्प्रिहेंशन और सामान्य ज्ञान
  • सेक्शन-3: कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा

इसी दिन स्टैटिस्टिक्स विषय के लिए पेपर-2 भी लिया जाएगा.

SSC Exam Calendar 2026: MTS और हवलदार परीक्षा की तारीख

MTS (SSC MTS Exam) और हवलदार भर्ती 2025 की परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसके लिए सेल्फ स्लॉटिंग प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.

SSC Exam Calendar 2026: जेडी कॉन्स्टेबल परीक्षा

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल (SSC GD Constable Exam) और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है. इसकी सेल्फ स्लॉटिंग की तारीख बाद में बताई जाएगी.

यह भी पढ़ें- GATE 2026 Admit Card Postponed: जानिए क्यों टली डेट और कब तक आएगा नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >