फिजिक्स बोर्ड परीक्षा 2026 का Analysis, एक्सपर्ट ने बताया पिछले साल से फर्क

CBSE Board 2026 Physics Paper Analysis Class 12th: देशभर में और विदेश के सेंटर्स पर 18 लाख 59 हजार 551 छात्र स्टूडेंट्स ने फिजिक्स 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी. आइए, जानते हैं कि पेपर का लेवल कैसा रहा?

CBSE Board 2026 Physics Paper Analysis Class 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 12वीं फिजिक्स बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 को आयोजित की. परीक्षा देशभर के सेंटर पर  सफलतापूर्वक आयोजित की गई. फिजिक्स के पेपर को स्टूडेंट्स ने टफ बताया. कुछ स्टूडेंट्स का मानना था कि पेपर थोड़ा लंबा था. 

एक शिफ्ट में हुई परीक्षा 

देशभर में और विदेश के सेंटर्स पर 18 लाख 59 हजार 551 छात्र इस पेपर में शामिल हुए जिनमें 10 लाख 27 हजार 552 लड़के और 8 लाख 31 हजार 999 लड़कियां थीं. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली. स्टूडेंट्स को पहले 15 मिनट सिर्फ पेपर पढ़ने के लिए दिए गए थे. परीक्षा 7,574 सेंटर्स पर आयोजित की गई.

70 मार्क्स और तीन घंटे का समय 

फिजिक्स के पेपर के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे का समय मिला था. पेपर कुल 70 मार्क्स का था. कुछ स्टूडेंट्स के लिए ये समय पर्याप्त नहीं था. फिजिक्स के पेपर में कुल 5 सेक्शन थे. 

CBSE Board फिजिक्स पेपर का स्तर कैसा रहा?

ज्यादातर छात्रों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया. कुछ सवाल कॉन्सेप्ट बेस्ड और एप्लिकेशन बेस्ड थे. न्यूमेरिकल प्रश्नों की संख्या ठीक-ठाक रही, जिससे पेपर थोड़ा लंबा महसूस हुआ. MCQ, शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर, तीनों तरह के प्रश्न शामिल थे.

क्या है एक्सपर्ट का कहना? 

जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के फिजिक्स शिक्षक (PGT) अंशु पांडे के अनुसार, फिजिक्स के इस बार के पेपर में डेरिवेशन बेस्ड सवाल अधिक थे. बोर्ड ने कोरोना के बाद के कुछ सालों में पेपर का स्तर थोड़ा आसान कर दिया था. वहीं इस बार पहले की तरह डेरिवेशन बेस्ड सवाल ज्यादा पूछे गए. ऐसे में स्टूडेंट्स को पेपर बनाने में ज्यादा वक्त भी लगा और परेशानी भी हुई. हालांकि, जिन्होंने NCERT को पढ़ा होगा और सवाल प्रैक्टिस किए होंगे, उनके लिए स्कोर करना आसान होगा. हालांकि, इसमें बच्चों की भी गलती नहीं है. पिछले कई सालों से ऐसा पेपर नहीं आ रहा था. 

यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE 10th क्लास का इंग्लिश का पेपर? जानिए 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >