डर या तैयारी की कमी? बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड एग्जाम छोड़ रहे हैं छात्र

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. परीक्षा से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स गायब रहें. अब इसे लेकर चिंता जताई जा रही है.

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स परीक्षा देते हैं. साल 2025 में करीब 54 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं साल 2024 में करीब 53 लाख स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इस साल भी 52 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. लेकिन कई स्टूडेंट्स परीक्षा छोड़ रहे हैं. 

यूपी बोर्ड परीक्षा कब से हो रही है? 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी. परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी. 

हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स छोड़ रहे हैं परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे. आंकड़ों के अनुसार तीन लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. दूसरे दिन भी हजारों स्टूडेंट्स की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिससे बोर्ड और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ी है.

पहले दिन इतने छात्र रहे गायब 

बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहले दिन कुल 52 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से करीब 3 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए.

  • हाई स्कूल (10वीं) में लगभग 1.7 लाख छात्र अनुपस्थित रहे.
  • इंटरमीडिएट (12वीं) में करीब 1.4 लाख छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे.

इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर 3 लाख से अधिक छात्रों ने पहले दिन ही एग्जाम छोड़ दिया.

दूसरे दिन भी कई स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा 

परीक्षा के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में छात्र गैरहाजिर रहे. विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक हजारों छात्र निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे.

कड़ी निगरानी और सख्त इंतजाम

बोर्ड ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और सख्त चेकिंग की व्यवस्था की गई है. हालांकि, कई स्टूडेंट्स परीक्षा देने नहीं पहुंचें. तैयारी अधूरी होने और परीक्षा के तनाव के कारण ऐसा हो सकता है कि स्टूडेंट्स एग्जाम देने नहीं पहुंचे हों. 

यह भी पढ़ें- CBSE मैथ्स पेपर के बाद क्यों रोए छात्र? टीचर्स ने बताया असली वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >