UP Board Exam: कल से शुरू है यूपी बोर्ड परीक्षा, ये 10 नियम जरूर देखें

UP Board Exam Guidelines 2026: 18 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की हिंदी परीक्षा होगी. परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह मना है. इसके अलावा क्या-क्या नियम हैं, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

UP Board Exam Guidelines 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी. पहले दिन दोनों ही क्लास की हिंदी की परीक्षा है. बोर्ड ने परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है स्टूडेंट्स एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें. साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

परीक्षा टाइम टेबल और विषय

18 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की हिंदी परीक्षा होगी. इसके बाद सोशल साइंस, मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, कंप्यूटर, कृषि, कॉमर्स आदि विषयों के पेपर होंगे. परीक्षा बहुभाषी विकल्पों में आयोजित की जाएगी, ताकि छात्रों को सुविधा मिल सके.

परीक्षा के लिए मुख्य निर्देश

यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट और स्कूलों को कई दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा सही तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से हो-

  1. एग्जाम सेंटर पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी है.
  2. सुबह की जांच के बाद परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे.
  3. स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड और Id साथ लेकर आएं.
  4. परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह मना है.
  5. उत्तर पुस्तिका पर विवरण सही ढंग से भरें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें.
  6. अगर उत्तर पुस्तिका के पन्ने खराब हों, तो परीक्षा शुरू होने से पहले ही निरीक्षक से बदलवा लें.
  7. छात्र प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले अच्छी तरह प्रश्नों को पढ़ें, फिर उत्तर लिखना शुरू करें.
  8. पहले आसान और फिर बड़े प्रश्नों का जवाब दें.
  9. आखिरी घंटी बजने के बाद अगर एक्सट्रा कॉपी ली है तो उसे अटैच कर दें.
  10. लड़कियों की चेकिंग पुरुष कक्ष या पुरुष अधिकारी द्वारा किसी भी हाल में नहीं ली जाएगी.

कितने छात्र देंगे परीक्षा?

आंकड़ों के अनुसार, यूपीए बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 52.30 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन किया है. 10वीं में कुल 27.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे, जिसमें लड़को की संख्या 14,38,682 है और लड़कियों की संख्या 13,12,263 है. वहीं 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 24 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे. इनमें लड़कों की संख्या 13,03,012 है और लड़कियों की संख्या 11,76, 340 है.

छात्र ध्यान रखें

  • परीक्षा से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें.
  • एग्जाम केंद्र पर समय से पहुंचें ताकि पहचान और बैठने के निर्देश जल्दी मिल सकें.
  • नियमों का उल्लंघन न करें, ताकि कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न हो.
  • यूपी बोर्ड की यह परीक्षा छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए तैयारी के साथ नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- बहन से मिली प्रेरणा, भाई ने JEE में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, जानिए कौन है ये बिहार का लाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >