UP Police सब इंस्पेक्टर परीक्षा की डेट जारी, देखें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

UP Police SI Exam 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से एसआई भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है. यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. एग्जाम शेड्यूल के साथ-साथ एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और सेलेक्शन प्रोसेस यहा देख सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त 2025 से हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 तय की गई थी. इसी दिन तक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका भी दिया गया था. फॉर्म में सुधार करने के लिए बोर्ड ने 12 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खोली थी. उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी गलती ठीक करने का अवसर मिला था.

UP Police SI Exam 2026 Date: परीक्षा की तारीख

UP Police SI भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो दिनों में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी. परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

UP Police SI Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

भागविषयसवालनंबर
भाग 1सामान्य हिंदी40100
भाग 2संविधान, कानून, सामान्य ज्ञान40100
भाग 3गणित और दिमागी टेस्ट40100
भाग 4सोचने-समझने और लॉजिक के सवाल40100
कुलसभी विषय160400

इस लिखित परीक्षा में कुल चार सेक्शन होते हैं. हर सेक्शन में 40 सवाल पूछे जाते हैं और हर सेक्शन के 100 अंक होते हैं. पहले सेक्शन में सामान्य हिंदी से सवाल आते हैं. इसमें भाषा से जुड़ी जानकारी और समझ को परखा जाता है. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

दूसरे सेक्शन में मूलविधि, संविधान और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं. इसमें कानून, देश की व्यवस्था और करंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े सवाल होते हैं. तीसरे सेक्शन में संख्यात्मक और मानसिक योग्यता (Reasoning) से जुड़े सवाल होते हैं. इसमें गणित और सोचने की क्षमता की जांच की जाती है.

चौथे सेक्शन में मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक परीक्षा के सवाल आते हैं. इसमें उम्मीदवार की समझ, तर्क शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है. पूरी परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होते हैं और कुल अंक 400 होते हैं. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) के होते हैं, जिनमें सही विकल्प चुनना होता है.

UP Police SI Syllabus: सब्जेक्ट वाइज सिलेबस

सामान्य हिंदी-

  • अक्षर और शब्द
  • संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण
  • काल, वचन, लिंग
  • संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
  • समान मतलब वाले शब्द (पर्यायवाची)
  • उल्टे मतलब वाले शब्द (विलोम)
  • एक शब्द में जवाब देना
  • गलत वाक्य को सही करना
  • कहावत और मुहावरे
  • पत्र, आवेदन और निबंध लिखना
  • पढ़े हुए विषय को समझकर जवाब देना

संविधान, कानून और सामान्य ज्ञान-

  • नया कानून (BNS और BNSS)
  • महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्ग की सुरक्षा के नियम
  • ट्रैफिक के नियम
  • पर्यावरण बचाने के कानून
  • सूचना का अधिकार (RTI)
  • भ्रष्टाचार रोकने के नियम
  • साइबर अपराध से बचाव
  • घरेलू हिंसा से जुड़े कानून
  • संविधान की जानकारी

मैथ्स और रीजनिंग-

  • नंबर सिस्टम (संख्याएं कैसे बनती हैं)
  • जोड़, घटाना, गुणा, भाग
  • दशमलव और भिन्न (Decimal और Fraction)
  • HCF और LCM
  • अनुपात और समानुपात (Ratio–Proportion)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • लाभ और हानि (Profit–Loss)
  • छूट (Discount)
  • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
  • औसत (Average)
  • समय और काम
  • समय और दूरी
  • टेबल और ग्राफ पढ़ना
  • क्षेत्रफल और घनफल (Mensuration)
  • चित्र और चिन्ह देखकर समझना
  • शब्द और अक्षर बनाना
  • अक्षर और नंबर की सीरीज
  • शब्दों की तुलना (जैसे: दिन- रात)

एडवांस्ड रीजनिंग

  • संबंध पहचानना (जैसे: भाई–बहन)
  • अलग चीज पहचानना
  • सीरीज पूरी करना
  • Coding–Decoding (कोड भाषा समझना)
  • Blood Relation (रिश्ते वाले सवाल)
  • Alphabet से जुड़े सवाल
  • समय क्रम (कौन पहले, कौन बाद में)
  • Venn Diagram
  • चार्ट देखकर जवाब देना
  • समानता और अंतर पहचानना
  • जगह की कल्पना करना
  • समस्या हल करना
  • सही-गलत फैसला लेना

पिछले वर्षों का कट ऑफ

  • General: 70-80%
  • OBC: 65-75%
  • SC: 60-70%
  • ST: 55-65%

UP Police SI Physical Test: फिजिकल में क्या होगा?

शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test- PST) यह देखने के लिए होती है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट है या नहीं. इस परीक्षा में लंबाई, सीना और वजन की जांच की जाती है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य और OBC वर्ग में लंबाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए. SC/ST वर्ग के पुरुषों के लिए लंबाई कम से कम 160 सेमी होनी चाहिए.

पुरुष उम्मीदवारों के लिए बिना फुलाए सीना सामान्य और OBC वर्ग में 77 सेमी होना चाहिए और फुलाने पर 82 सेमी होना चाहिए. SC/ST वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए सीना 76 सेमी और फुलाने पर 81 सेमी होना चाहिए. पुरुषों का सीना कम से कम 5 सेमी तक फूलना चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, OBC और SC/ST वर्ग में लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए.

पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं के लिए लंबाई कम से कम 147 सेमी होनी चाहिए. महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलो होना चाहिए. आसान भाषा में कहें तो लड़कों के लिए लंबाई और सीना जरूरी है और लड़कियों के लिए लंबाई और वजन जरूरी है. अगर ये माप पूरे नहीं होते हैं तो उम्मीदवार को आगे की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

UP Police SI Salary: कितनी होती है सैलरी?

UP Police SI की नौकरी एक सरकारी नौकरी होती है और इसमें अच्छी सैलरी मिलती है. शुरुआत में करीब 35 हजार से 45 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: आ गई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की डेट, हर दिन दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

UP Police SI की परीक्षा कौन कराता है?

UP Police SI की परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कराई जाती है. इसका उद्देश्य राज्य में योग्य और ईमानदार सब इंस्पेक्टर की भर्ती करना होता है. इस परीक्षा के जरिए ऐसे युवाओं को चुना जाता है जो कानून व्यवस्था बनाए रखने.

UP Police SI बनने के लिए क्या योग्यता जरूरी होती है?

UP Police SI बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्र सीमा, शारीरिक मापदंड और मेडिकल फिटनेस भी जरूरी होती है.

UP Police SI की लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या होता है?

UP Police SI की लिखित परीक्षा में कुल चार सेक्शन होते हैं. इसमें सामान्य ज्ञान, कानून, गणित, रीजनिंग और हिंदी जैसे विषय शामिल होते हैं. परीक्षा दो घंटे की होती है और हर सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.

लिखित परीक्षा के बाद कौन-कौन से चरण होते हैं?

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. इसमें लंबाई, वजन, सीना और दौड़ की जांच होती है. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >