CGPSC प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

CGPSC Pre Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से स्टेट सर्विस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- psc.cg.gov.in पर जाना होगा.

CGPSC Pre Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. Chhattisgarh Public Service Commission यानी CGPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदन शुरू हुआ था 1 दिसंबर 2025 से. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 थी. परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 30 दिसंबर 2025 रखी गई थी. फॉर्म में सुधार करने का मौका 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक दिया गया था.

CGPSC Pre Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Admit Card या Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अब CGPSC Prelims Admit Card 2026 के लिंक को चुनें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

CGPSC Pre Admit Card 2026 Download Here

टाइम टेबल और पेपर पैटर्न

CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसमें जनरल स्टडीज का पेपर लिया जाएगा. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट यानी मानसिक क्षमता से जुड़ा पेपर होगा. दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. इसलिए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना चाहिए.

कहां होगी CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा?

CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर होगी. इनमें सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, बालोद, बेमेतरा, सुकमा, जांजगीर-चांपा और अन्य जिले शामिल हैं. इससे राज्य के उम्मीदवारों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग टेक्नीशियन का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >