इंग्लिश में करना है Perfect Score, एक महीने से भी कम समय में ऐसे करें तैयारी

CBSE Exam Tips: इंग्लिश पेपर को सिर्फ याद करने की नहीं बल्कि समझने की जरूरत है. पेपर कुल 80 मार्क्स का होता है, जिसमें तीन सेक्सन होते हैं. एक्सपर्ट ने बताया कम समय में स्टडी का पूरा प्लान.

CBSE Exam Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली है. 12 मार्च को इंग्लिश की परीक्षा है. ऐसे में स्टूडेंट्स के पास करीब एक महीने का समय है. अगर आप बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो आइए जानते हैं कि किन स्मार्ट तरीके से कम समय में अच्छी तैयारी करें. ध्यान रखें कि इंग्लिश ऐसा विषय है, जिसमें स्कोर करने से आपका रिजल्ट अच्छा हो सकता है.

पटना के डीवाई पाटिल स्कूल के पीजीटी शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीएसई कक्षा 12वीं क्लास के इंग्लिश पेपर को सिर्फ याद करने की नहीं बल्कि समझने की जरूरत है. पेपर कुल 80 मार्क्स का होता है, जिसमें तीन सेक्सन होते हैं. तीनों ही सेक्शन इंपोर्टेंट हैं.

सेक्शन A: Reading Skills (22 मार्क्स )

यह सेक्शन आपकी समझ और डेटा को डिकोड करने के स्किल पर आधारित है. Discursive Passage (12 मार्क्स ) का आता है, जिसमें गहरे अर्थ को समझना होता है. सबसे पहले प्रश्नों को पढ़ें और फिर उत्तर खोजें. इस सेक्शन की तैयारी भी इसी तरह से करें. सैंपल पेपर बनाते वक्त पेंसिल लेकर बैठें और सवाल को तोड़-तोड़कर पढ़ें.

इसके अलावा 10 मार्क्स का Case-based Factual Passage रहता है. इसमें केस-आधारित प्रश्नों में दिए गए Bar Graphs या चार्ट्स को ध्यान से पढ़ें क्योंकि उत्तर डेटा के सटीक विश्लेषण पर आधारित होते हैं.

सेक्शन B: Creative Writing Skills (18 मार्क्स )

यह सेक्शन फॉर्मेट और कंटेंट की शुद्धता पर निर्भर करता है. इसमें Notice, Invitation & Reply, Formal Letter, Article/Report , Report Writing आता है. इन सभी को फॉरमेट अनुसार बनाएं.

Notice (4 मार्क्स )- इसे हमेशा एक बॉक्स में रखें. नाम, संस्था, तारीख और कार्यक्रम का विवरण स्पष्ट होना चाहिए.

Invitation & Reply (4 मार्क्स ): फॉर्मल और इनफॉर्मल रिप्लाई के बीच का अंतर समझें! फॉर्मल रिप्लाई में हमेशा ‘Third Person’ (He/She/They) का प्रयोग करें.

Formal Letter (5 मार्क्स ): इसमें ‘Letter to Editor’ या ‘Job Application with Bio-data’ आता है. फॉर्मेट बहुत जरूरी है.

Article/Report (5 मार्क्स ): आर्टिकल में शीर्षक (Title) और लेखक का नाम (Byline) लिखें. और कम से कम तीन पैराग्राफ में लिखें.

Report Writing में घटना का विवरण (What, When, Where, How को ध्यान में रखें. यह हमेशा ‘Past Tense’ और ‘Passive Voice’ में होनी चाहिए क्योंकि यह हो चुकी घटना का डिटेल है.

सेक्शन C: Literature (40 मार्क्स )

यह सेक्शन Flamingo और Vistas की किताबों पर आधारित है. इसमें 12 मार्क्स का Extract Based Questions आता है. आंसर याद करने के बदले थीम को समझने की कोशिश ककरें. कहानी में मानवीय इमोशन पर ध्यान दें.

प्रो-टिप्स और ट्रिक्स

अन्य सभी विषय की तरह सीबीएसई के इंग्लिश पेपर के लिए भी टाइम मैनेजेमेंट बहुत जरूरी है.

  • Reading: 50 मिनट.
  • Writing: 45 मिनट.
  • Literature: 75 मिनट.
  • Revision: अंतिम 10 मिनट अपनी गलतियों और उत्तरों की साफ-सफाई जांचने के लिए रखें.

वर्ड लिमिट का ध्यान रखें

सीबीएसई शब्द सीमा को लेकर सख्त है. नोटिस (50 शब्द), लेटर (120-150 शब्द) और लॉन्ग आंसर (120-150 शब्द) पर Long and short answers me 10-20 शब्द हमेशा ज्यादा लिखें.

सैंपल पेपर से तैयारी करें

सैंपल पेपर से तैयारी करें. सीबीएसई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी विषय का सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper) जारी किया है. आप इसे प्रभात खबर के एजुकेशन पेज पर भी देख सकते हैं. सैंपल पेपर हल करने से प्रश्न समझ आएंगे और मार्किंग स्कीम का भी आईडिया लगेगा.

यह भी पढ़ें- Maths में फुल मार्क्स का प्लान! CBSE 12वीं के लिए लास्ट 15 दिन का रिवीजन फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >