UP Board Exam 2026: इस तरह से लिखेंगे आंसर तो नहीं कटेंगे मार्क्स, बोर्ड ने बताया तरीका

UP Board Exam 2026: बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा में साफ-सुथरे और व्यवस्थित तरीके से उत्तर लिखें. बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स के लिए सिर्फ सवाल लिखना काफी नहीं है.

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्टूडेंट्स को आंसर लिखने के सही तरीके और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड का कहना है कि सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रस्तुत करने का तरीका भी अच्छे अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाता है.

ऐसे लिखें बेहतर उत्तर

  • बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा में साफ-सुथरे और व्यवस्थित तरीके से उत्तर लिखें.
  • उत्तर की शुरुआत स्पष्ट हेडिंग से करें.
  • लंबा पैराग्राफ लिखने के बजाय पॉइंट वाइज उत्तर दें.
  • जहां आवश्यक हो, डायग्राम या चार्ट बनाएं.
  • महत्वपूर्ण शब्दों या पंक्तियों को अंडरलाइन करें.
  • मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करें.
  • घर पर तीन घंटे का मॉक टेस्ट देकर समय प्रबंधन का अभ्यास करें.
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षक वही देखता है जो उत्तर पुस्तिका में लिखा होता है, इसलिए साफ, सटीक और प्रश्न के अनुसार उत्तर देना जरूरी है.

परीक्षा के दिन रखें इन बातों का ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
  • एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी पहले से तैयार रखें.
  • घबराहट से बचें और पूरे पेपर को ध्यान से पढ़कर उत्तर लिखना शुरू करें.
  • पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन प्रश्नों पर जाएं.
  • अंत में 5-10 मिनट उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए जरूर बचाएं.

तनाव से बचने की सलाह

बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि परीक्षा को लेकर अनावश्यक तनाव न लें. यदि किसी तरह की मानसिक परेशानी हो तो अभिभावकों और शिक्षकों से बात करें. जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग हेल्पलाइन की मदद भी ली जा सकती है. बोर्ड का मानना है कि नियमित अभ्यास, सही रणनीति और सकारात्मक सोच के साथ छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

कब से शुरू है यूपी बोर्ड की परीक्षा?

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. 10वीं और 12वीं दोनों क्लास की परीक्षा एक ही दिन शुरू होगी. परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से तैयारी कर ली गई है.

यह भी पढ़ें- UP की इस यूनिवर्सिटी में एक साथ डबल डिग्री का मौका, ऐसे मिलेगा एडमिशन 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >