सीयूईटी यूजी फॉर्म में कर लें सुधार, NTA ने खोली करेक्शन विंडो

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी के फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. NTA ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है. 11 फरवरी लास्ट डेट है.

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. अगर फॉर्म भरन में कोई गलती हो गई है तो वन-टाइम करेक्शन विंडो की मदद से फॉर्म में सुधार कर लें.

कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार?

स्टूडेंट्स के पास करेक्शन करने के लिए 11 फरवरी 2026, रात 11:50 बजे तक का समय है. इसके बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

NTA ने जारी किया नोटिस

एनटीए ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर स्टूडेंट्स को इसकी जानकारी दी. एजेंसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्टूडेंट्स सभी जानकारी चेक कर लें और इसमें सुधार कर लें. पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, सब्जेक्ट चॉइस, परीक्षा शहर की प्राथमिकता, फोटोग्राफ और सिग्नेचर जैसे सेक्शन में बदलाव कर सकते हैं. लेकिन कुछ जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होती.

कैसे करें UGC NET फॉर्म में करेक्शन?

  • सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • CUET UG 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जिन जानकारियों में सुधार करना है, उन्हें एडिट करें.
  • सभी बदलावों को ध्यान से जांचें और फाइनल सबमिट करें.
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- बस एक दिन का इंतजार! जल्द जारी होने वाला है जेईई मेन का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >