आज से CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम शुरू, पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

CBSE Board Exam 2026: CBSE ने साफ कहा है कि अगर 10वीं क्लास के स्टूडेंट पहली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं तो दूसरे एग्जाम में भी उन्हें चांस नहीं मिलेगा. कल से शुरू है परीक्षा. समय और शेड्यूल के अनुसार एग्जाम सेंटर पहुंचने का निर्देश.

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए जरूरी निर्देश जारी किया है. CBSE ने साफ कहा है कि अगर 10वीं क्लास के स्टूडेंट का पहली परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.

बोर्ड ने स्टूडेंट्स को कहा ऑल द बेस्ट

बोर्ड परीक्षा से पहले CBSE ने ट्वीट के माध्यम से सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए ऑल द बेस्ट कहा. बोर्ड ने कहा रिवीजन पूरा हो गया. माइंडसेट तैयार है. अब मेहनत को परिणाम में बदलने का समय है.

स्टूडेंट्स ने की थी दूसरी परीक्षा में बैठने की मांग

CBSE ने यह तब कहा जब बोर्ड के पास कई रिक्वेस्ट है आए थे. स्टूडेंट्स ने रिक्वेस्ट किया था कि कुछ विशेष कंडीशन के कारण उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने का परमीशन मिले. बोर्ड 2026 से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू कर दी है. ऐसे में स्टूडेंट्स मांग कर रहे थे कि वे अगर पहली परीक्षा में शामिल न हो पाएं तो उनके लिए दूसरी परीक्षा आयोजित की जाए.

बोर्ड ने दिखाई सख्ती

CBSE के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि सभी स्टूडेंट्स को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है. भले ही साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि छात्र पहली परीक्षा छोड़कर सीधे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

बोर्ड के अनुसार, जो छात्र पहली परीक्षा में कम से कम तीन सब्जेक्ट, साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज में शामिल नहीं होंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे छात्रों को “अनिवार्य पुनरावृत्ति” श्रेणी में रखा जाएगा. इसका अर्थ है कि वे अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे.

सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका

ऐसे स्टूडेंट्स जो पहली परीक्षा में शामिल होते हैं और मार्क्स के सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें ये मौका दिया जाएगा. सुधार के लिए मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी 3 सब्जेक्ट में दोबारा एग्जाम देना का ऑप्शन मिलेगा.

CBSE ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे एग्जाम शेड्यूल के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और पहली बोर्ड परीक्षा को सीरियसली लें. बोर्ड का कहना है कि नई दो-परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य छात्रों को बेहतर अवसर देना है, न कि पहली परीक्षा से अनुपस्थित रहने की छूट देना.

यह भी पढ़ें- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिटिकल साइंस, जानें कौन दिलाएगा ज्यादा मार्क्स?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >