भारत की 5 सबसे टफ परीक्षाएं, जिन्हें क्रैक करना नहीं है आसान

Toughest Exams: UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. IAS, IPS, IFS जैसे सरकारी सेवा के लिए इस परीक्षा के जरिए सेलेक्शन होता है.

Toughest Exams: भारत में उच्च शिक्षा और अच्छी नौकरी के लिए परीक्षाएं देनी होती हैं. कई परीक्षाएं तो ऐसी हैं जो इतनी टफ है कि सालों लग जाते हैं इन्हें क्रैक करने में. कुछ एग्जाम की गिनती देश व दुनिया के टफ परीक्षाओं में होती है, जैसे कि यूपीएससी और जेईई. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की 5 सबसे टफ (Toughest Exam) परीक्षाएं कौन-कौन सी हैं?

JEE Advance परीक्षा (Engineering Entrance)

इंजीनियरिंग कॉलेज, विशेषकर IIT में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन्स और जेईई एडवांस परीक्षा आयोजित की जाती है. यह एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. जेईई मेन्स परीक्षा में फिर भी स्टूडेंट्स सफल हो जाते हैं लेकिन एडवांस का लेवल काफी टफ है. मैथ्स और फिजिक्स विषय पर तगड़ी पकड़ होनी चाहिए.

यूपीएससी परीक्षा

टफ परीक्षाओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर UPSC की परीक्षा आती है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. IAS, IPS, IFS जैसे सरकारी सेवा के लिए इस परीक्षा के जरिए सेलेक्शन होता है. इस एग्जाम को इसलिए भी टफ माना जाता है क्योंकि इसमें तीन चरण होते हैं, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू और तीनों में सेलेक्शन होना जरूरी है. वहीं इस परीक्षा में टफ कंप्टीशन होता है क्योंकि करीब 900-1000 सीटों के लिए हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं.

NEET परीक्षा (Medical Entrance)

मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है. जेईई की तरह ये एग्जाम भी नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. लाखों उम्मीदवार हर साल परीक्षा देते हैं. पिछले तीन सालों के डाटा को देखें अगर तो करीब 22-24 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिए हर साल अप्लाई करते हैं. हालांकि, इस परीक्षा में मेन फोकस बायोलॉजी पर होता है. लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री से भी टफ सवाल पूछे जाते हैं.

SSC CGL परीक्षा

SSC CGL परीक्षा ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स के लिए सरकारी नौकरी की दिशा खोलती है. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती होती है. इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, मैथ्स और रिजनिंग से सवाल पूछे जाते हैं.

CAT परीक्षा (Management Entrance)

प्रबंधन कॉलेजों (आईएमए, आईआईएम आदि) में MBA/PGDM कोर्स में एडमिशन पाना हो तो कैट परीक्षा पास करनी होती है. इस परीक्षा में कैंडिडेट्स की तर्कशक्ति, डाटा विश्लेषण और लैंग्वेज स्किल्स देखी जाती है.

यह भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा IIM में पढ़ाई का पूरा तरीका? अब AI सेट करेगा क्वेश्चन पेपर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >