CBSE 12वीं अकाउंटेंसी एग्जाम आसान था या घुमावदार? जानें एक्सपर्ट की राय

CBSE Class 12 Accountancy Paper Analysis: आज सीबीएसई ने 12वीं क्लास की अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित की. कुछ स्टूडेंट्स को पेपर कठिन लगा. वहीं कुछ के लिए पेपर मॉडरेट था.

CBSE Class 12 Accountancy Paper Analysis:  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज यानी कि 24 फरवरी 2026 को 12वीं अकाउंट्स का पेपर आयोजित किया गया. परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई. आइए, जानते हैं स्टूडेंट्स और शिक्षकों के अनुसार पेपर कैसा था? 

कैसा रहा अकाउंटेंसी का पेपर?

पिछले साल की तुलना में पेपर ठीक था. स्टूडेंट्स को इसलिए टफ लगा कि इस बार एनालिसिस वाले सवाल अधिक थे. कैराली पब्लिक स्कूल के शिक्षक रोहित अग्रवाल ने कहा कि पेपर ठीक था. जिन स्टूडेंट्स ने अच्छी तैयारी की होगी, वे 80 में 75 मार्क्स से ज्यादा आसानी से हासिल कर लेंगे. वहीं ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी तैयारी थोड़ी कम होगी, उन्हें दिक्कत हो सकती है.

रोहित अग्रवाल ने कहा कि उनके कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर लंबा था. उन्होंने आगे कहा कि मैंने भी पेपर देखा, ये सच में लंबा था. मेहनती स्टूडेंट ने समय रहते पूरा कर लिया होगा. लेकिन जिनकी तैयारी थोड़ी सी भी कच्ची रही होगी, उनके लिए समय पर्याप्त नहीं था. उन्होंने कहा कि ओवरऑल पेपर लंबा था और मॉडरेट था.

43 लाख स्टूडेंट्स दे रहे हैं CBSE बोर्ड की परीक्षा

सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो गई है. इस साल सीबीएसई की परीक्षा में कुल 43 लाख छात्र शामिल होंगे, जिसमें कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 25 लाख और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 18.5 लाख है. 

यह भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी लापरवाही! परीक्षा ड्यूटी छोड़ने पर UP Board का बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >