बिहार में 35000 पोस्ट पर नौकरियों की बौछार, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

BSSC Exam Calendar 2026: बीएसएससी कैलेंडर एक तरह का पूरे साल का टाइम-टेबल है. इससे बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सही दिशा मिलता है. जो स्टूडेंट्स पहले से योजना बनाकर तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह कैलेंडर बहुत काम की है.

BSSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन  (BSSC) ने साल 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. बीएसएससी ने इस भर्ती के माध्यम से कुल 35,000 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस कैलेंडर (BSSC Exam Calendar 2026) में बताया गया है कि साल भर में कौन-कौन सी भर्तियां होंगी. साथ ही उनकी परीक्षा कब ली जाएगी और रिजल्ट लगभग कब तक आ सकता है.

कैंडिडेट्स बीएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर कैलेंडर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को पहले से पता चल जाता है कि उन्हें किस महीने किस एग्जाम की तैयारी करनी है. जैसे इंटर लेवल, ग्रेजुएट लेवल (CGL) और अन्य पदों की परीक्षाओं की संभावित डेट इसमें दी गई हैं.  इससे पढ़ाई की सही प्लानिंग करना आसान हो जाता है और समय की बचत भी होती है.

BSSC Exam Calendar 2026 ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • वहां BSSC Exam Calendar 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • आपके स्क्रीन पर कैलेंडर दिखाई देगा. 
  • लास्ट में उस PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें. 

यह इतना यूजफुल क्यों है ? 

तैयारी की सही योजना बनती है- जब आपको पता होता है कि एग्जाम कब है, तो आप उसी हिसाब से पढ़ाई का टाइम-टेबल बना सकते हैं. 

समय की बचत होती है- अचानक नोटिफिकेशन आने पर घबराहट नहीं होती, क्योंकि आपको पहले से अंदाजा होता है.

एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी आसान- अगर अलग-अलग भर्तियां हैं, तो उनकी डेट देखकर आप अपनी तैयारी बांट सकते हैं. 

मोटिवेशन बना रहता है- जब एग्जाम डेट सामने होती है, तो पढ़ाई में फोकस और सीरियसनेस बढ़ जाती है. 

स्ट्रेटेजी बनाने में मदद- किस महीने कौन-सा एग्जाम है, यह पता होने पर कैंडिडेट्स कमजोर सब्जेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं. 

BSSC एग्जाम कैलेंडर जारी

BSSC ने साल 2026 के लिए सरकारी नौकरियों का एक कैलेंडर (BSSC Exam Calendar 2026) तैयार किया है. 2026 में बिहार में 35,000 से ज्यादा पोस्ट पर भर्तियां होगी. कौन सी परीक्षा कब हो सकती है, नीचे दी गई है. 

परीक्षा का नामकुल पोस्ट (लगभग)एग्जाम कब होगा? (संभावित)
इंटर लेवल परीक्षा (12वीं पास)26,426जून से जुलाई 2026
CGL-4 (ग्रेजुएशन पास)1,883जून से जुलाई 2026
ऑफिस अटेंडेंट (परिचारी)5,151जुलाई से अगस्त 2026
सहायक उर्दू अनुवादक1,951जून 2026
लाइब्रेरियन और लैब असिस्टेंटविभिन्नमार्च से अप्रैल 2026

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों पर निकली भर्ती, जानें कबतक कर सकते हैं अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >