JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी की परीक्षा हुई स्थगित, जानें अपडेट

JSSC JMLCCE Exam 2024: 28 जुलाई को होने वाली झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है. नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी.

JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी द्वारा झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. बता दें ये परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित कि जाने वाली थी. अब जेएसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर इस बारे में सूचना दी है. नोटिस में ये भी बताया गया है कि नए एग्जाम डेट्स की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर जल्द दी जाएगी.

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा भी हुई थी स्थगित

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न केंद्रों पर झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2024 आयोजित करने की योजना बनाई थी. झारखंड में मैट्रिक स्तर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है. आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित करने का निर्णय सहायक आचार्य नियुक्ति द्वितीय पाली की परीक्षा को भी इसी तरह स्थगित करने के बाद लिया गया है.

Industries of Jharkhand से आ सकते हैं JSSC CGL 2024 में इससे संबंधित प्रश्न

JSSC CGL Exam 2024 में झारखंड के बारे में पूछी जा सकती है ये जानकारियां, ऐसे करें तैयारी

BPSC Recruitment 2024: बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए डेट्स आउट

जेएसएससी अगस्त 2024 के तीसरे सप्ताह में सामान्य स्नातक पात्रता के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे.

कब होगी झारखंड सचिवालय सहायक की परीक्षा ?

जेएसएससी अगस्त 2024 के तीसरे सप्ताह में सामान्य स्नातक पात्रता के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर सकता है. ऑफिशियल वेबसाइट में जारी जेएसएससी परीक्षा के टाइमटेबल में ये अपडेट दिया गया था. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं.

निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर

अचानक स्थगित होने से हजारों उम्मीदवार प्रभावित होंगे जो झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2024 की तैयारी कर रहे थे. जेएसएससी (JSSC) ने देरी के लिए विशिष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई परीक्षा तिथि के अपडेट के लिए जेएसएससी (JSSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें.

Longest, Biggest, Smallest in Jharkhand: इनसे संबंधित प्रश्न को याद कर लें, JSSC CGL परीक्षा 2024 के लिए है महत्वपूर्ण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >