सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CSIR UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा.

CSIR UGC NET December 2025: जो उम्मीदवार CSIR UGC NET 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें ताकि किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी न हो.

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है और आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 तय की गई है. अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का समय 29 अक्टूबर 2025 तक दिया गया है.

CSIR UGC NET Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

CSIR UGC NET में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होना जरूरी है और न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत होने चाहिए. अपीयरिंग उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है.

वहीं PhD या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है. यह सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकें और आगे रिसर्च या अकादमिक करियर की दिशा में कदम बढ़ा सकें.

CSIR UGC NET 2025 ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ब्राउजर में csirnet.nta.nic.in खोलें.
  • होमपेज पर “Apply Online” या “Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें.
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें.
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  • सभी जानकारी भरने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें.

CSIR UGC NET December 2025 Application यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.

एग्जाम डिटेल्स

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी. परीक्षा की दो शिफ्टें होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से शुरू होगी और 6 बजे तक जारी रहेगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा ताकि सभी प्रश्न पूरे कर सकें.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट स्टडी में टेक्नोलॉजी का तड़का, टीचर्स के लिए जरूरी हैं ये 4 AI Tools

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >