BPSC TRE 4: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 18 अगस्त 2026 को BPSC TRE 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति होनी है. इस बार TRE 4 में एक खास सुविधा दी गई है. STET अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर बनाया गया है. जो उम्मीदवार STET 2026 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी TRE 4 के लिए आवेदन कर सकेंगे.
BPSC TRE 4 आवेदन से पहले STET पास होना क्यों जरूरी?
BPSC TRE 4 की प्रीलिम्स परीक्षा से पहले STET 2026 पास होना जरूरी बताया गया है. सिर्फ STET में शामिल होना काफी नहीं, बल्कि TRE 4 की प्रीलिम्स परीक्षा शुरू होने तक STET का रिजल्ट पास श्रेणी में आना जरूरी होगा. जो अभ्यर्थी STET में असफल रहते हैं, उनकी TRE-4.0 में दावेदारी अपने आप कमजोर पड़ जाएगी.
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
BPSC ने साफ किया है कि सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को उपलब्ध करानी होगी आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति यानी STET सर्टिफिकेट सहित सभी शैक्षणिक और योग्यता से जुड़े डॉक्यूमेट्स की ओरिजिनल कॉपी दिखानी होगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वेरिफिकेशन के बाद ही मान्य होगी अर्हता यानी सिर्फ फॉर्म भरने या परीक्षा देने से नियुक्ति पक्की नहीं मानी जाएगी. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही अभ्यर्थी की योग्यता को अंतिम मान्यता मिलेगी.
ये भी पढ़ें: STET 2026 परीक्षा में गलत जवाब पर नहीं कटेंगे अंक, जानें पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
इन डेट्स का रखें ध्यान
बिहार शिक्षा विभाग के मुताबिक, BPSC TRE 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक चलेगी. वहीं STET 2026 के लिए आवेदन 17 से 31 अगस्त 2026 तक चल रहे हैं. दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस में जुडी हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन और निर्देश जरूर पढे़ें, ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो.
ये भी पढ़ें: बिहार STET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, डायरेक्ट इस लिंक से करें अप्लाई
