UK में MBA करने का है सपना! इन टॉप यूनिवर्सिटीज में पाएं बेहतर करियर

MBA in UK: मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने के लिए UK के कई टॉप यूनिवर्सिटीज हैं, जहां मैनेजमेंट की पढ़ाई अच्छी होती है. कम समय में एमबीए करने का मौका मिलता है. इंडियन स्टूडेंट के लिए ऐसे ही 5 टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट यहां दी गई है.

MBA in UK: अगर आप मैनेजमेंट के सेक्टर में इंटरनेशनल लेवल पर करियर बनाना चाहते हैं, तो UK में MBA करना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. दुनिया भर के स्टूडेंट्स के बीच यूनाइटेड किंगडम अपनी पढ़ाई, मॉडर्न बिजनेस ट्रेनिंग और ग्लोबल एक्सपोजर के लिए फेमस है. यहां की कई यूनिवर्सिटीज वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल हैं और उनके MBA प्रोग्राम छात्रों को इंडस्ट्री के अनुसार स्किल्स सिखाते हैं. 

हर साल भारत सहित कई देशों के स्टूडेंट्स बेहतर करियर और इंटरनेशनल अवसरों की तलाश में UK को चुनते  हैं. खास बात यह है कि यहां कई MBA कोर्स सिर्फ एक साल में पूरे हो जाते हैं, जिससे छात्रों को कम समय में डिग्री हासिल करने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं कि UK में एमबीए (MBA in UK) के लिए टॉप यूनिवर्सिटी कौन-कौन से हैं. 

MBA in UK: यूके में MBA के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज 

1. London Business School

यह दुनिया के सबसे पॉपुलर बिजनेस स्कूलों में से एक है. यहां का MBA प्रोग्राम वर्ल्ड लेवल पर काफी पॉपुलर है. इस इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क, लीडरशिप ट्रेनिंग और मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम करने के अवसर मिलते हैं. QS Global MBA Ranking 2026 में इसे 6 रैंक मिला है. 

2. University of Cambridge Judge Business School

यह बिजनेस स्कूल इनोवेशन और रिसर्च बेस्ड MBA प्रोग्राम के लिए जाना जाता है. यहां स्टूडेंट्स को स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल बिजनेस से रिलेटेड नॉलेज दी जाती है. 

3. University of Oxford

ऑक्सफोर्ड का MBA प्रोग्राम दुनिया के टॉप मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में गिना जाता है. यहां लीडरशिप, ग्लोबल बिजनेस और सोशल इम्पैक्ट से जुड़े सब्जेक्ट पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

4. Imperial College London

यह बिजनेस स्कूल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर आधारित MBA प्रोग्राम के लिए पॉपुलर है. टेक और बिजनेस के मेल से करियर बनाना वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

5. University of Warwick

यह इंस्टीट्यूट अपने मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन और बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां का MBA प्रोग्राम स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल बिजनेस और मैनेजमेंट स्किल्स सिखाने पर ध्यान देता है. 

UK में MBA करने के फायदे 

UK में एमबीए करने के कई फायदे हैं, जैसे- 

  • वर्ल्ड लेवल एजुकेशन 
  • कम समय में MBA करने का मौका 
  • इंटरनेशनल एक्सपोजर 
  • बेहतर करियर और जॉब अपॉर्चुनिटी 
  • स्ट्रांग नेटवर्किंग 

यह भी पढ़ें: JEE में आए कम स्कोर, इन कोर्स को चुने, बदल जाएगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >