जॉब मार्केट में टिके रहने के लिए क्या करें, मान लें ये 5 टिप्स नहीं जाएगी नौकरी

How to survive in Job Market: आजकल का जमाना बहुत जल्दी बदलता है. नौकरी भी ऐसी चीज बन गई है, जो आसानी से मिलती तो नहीं, लेकिन खो भी सकती है. इसलिए जरूरी है कि हम खुद को अपडेट रखें और नए जमाने के हिसाब से खुद को तैयार करें. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास अच्छा जॉब रहे और आप आगे बढ़ते रहें, तो ये 5 आसान टिप्स अपनाइए.

Job Market Tips: नौकरी पाना पहले जितना आसान नहीं रहा और उसे बचाकर रखना भी मुश्किल होता जा रहा है. टेक्नोलॉजी बदल रही है, नए स्किल्स की डिमांड आ रही है. इसलिए जरूरी है कि हम खुद को लगातार अपडेट रखें और नए तरीके सीखते रहें. अगर आप चाहते हैं कि आपका करियर मजबूत बने और Job Market में नौकरी सुरक्षित रहे, तो खुद को समय के साथ ढालिए और नए अवसरों के लिए तैयार रहिए.

कम्फर्ट जोन से बाहर निकलिए

बहुत लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आराम करना पसंद करते हैं. काम वही करते हैं जो जानते हैं, कोई नया काम करने की कोशिश नहीं करते. लेकिन अगर आप हमेशा वही करेंगे जो आप जानते हैं, तो आप कहीं अटक जाएंगे. इसलिए कभी-कभी खुद को नए कामों में डालिए. Job Market में बने रहने के लिए नई चीजें सीखिए, नए अनुभव लीजिए. इससे आपका करियर भी मजबूत होगा और आप खुद में भी बदलाव महसूस करेंगे.

Job Market में बने रहने के लिए सीखते रहें

कुछ लोग सोचते हैं कि एक बार पढ़ाई खत्म हो गई तो अब सीखना छोड़ देना चाहिए. ये बिल्कुल गलत बात है. असली दुनिया में सीखने की कोई उम्र नहीं होती. हर दिन कुछ नया सीखिए- चाहे वह नई कंप्यूटर स्किल हो, कोई नई भाषा हो, या किसी नए टूल के बारे में जानकारी. छोटे-छोटे सीखने के कदम आपको बड़े मौके दिला सकते हैं.

समय की कद्र करें

समय बहुत कीमती होता है. इसे बेवजह बर्बाद मत कीजिए. अगर आप हर काम को टालते रहेंगे, तो एक दिन ऐसा आएगा जब पछताएंगे. इसलिए जो भी करना है, आज से शुरू कीजिए. अपने छोटे-छोटे लक्ष्य बनाइए और उन्हें पूरा करने की कोशिश कीजिए. इससे आपको अपने करियर में फायदा मिलेगा और समय पर आप सही मुकाम तक पहुंच सकेंगे.

हमेशा तैयारी में रहिए

आपका जॉब बदल भी सकता है इसलिए खुद को हर वक्त तैयार रखिए. अपने फील्ड में आने वाले नए ट्रेंड्स पर नजर रखिए. अपनी स्किल्स अपडेट करते रहिए. कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपको बिल्कुल अलग फील्ड में भी काम करना पड़े. इसलिए तीन-चार अलग-अलग करियर ऑप्शन के बारे में सोचिए और उसके हिसाब से खुद को तैयार रखिए.

जानकारी जुटाते रहिए

Job Market से जुड़े अपडेट्स पर ध्यान दीजिए. पता कीजिए कि कौन-सी कंपनियां नई भर्तियां कर रही हैं, कौन से सेक्टर में ग्रोथ हो रही है. छोटे-छोटे जानकारियां भी बड़े काम आ सकती हैं. अपने फील्ड से जुड़े लोगों से बातचीत करते रहिए. नए-नए इंसान से संपर्क बनाते रहिए. इससे आपके पास नए मौके भी आएंगे और आपको पता चलेगा कि कौन-सी स्किल्स अभी डिमांड में हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 3 दिन में सीख लें AI का बेसिक, पटना के सरकारी कॉलेज में Workshop 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >