तेज उंगलियां, तेज करियर, टाइपिंग पर है कमांड तो पाएं ये 5 सरकारी नौकरी

Government Job: अगर आपकी टाइपिंग स्पीड जबरदस्त है और उंगलियां कीबोर्ड पर तेजी से चलती हैं तो ये स्किल आपको सरकारी नौकरी दिला सकती है. आज के डिजिटल दौर में हर सरकारी दफ्तर में डेटा एंट्री, टाइपिंग और डॉक्युमेंटेशन का काम बढ़ गया है, जिसकी वजह से तेज टाइपिंग स्पीड वाले कैंडिडेट्स की मांग भी बढ़ गई है.

Government Job: अगर आप भी अपनी टाइपिंग स्किल को करियर में बदलना चाहते हैं तो आइए जानते हैं वो 5 सरकारी नौकरियां जहां आपकी स्पीड आपको आगे ले जा सकती है. आइए ऐसे ही 5 सरकारी नौकरियों के बारे में जानते हैं जिसमें टाइपिंग स्किल्स की जरूरत होती है.

डेटा एंट्री ऑपरेटर

सबसे पहला और सबसे आसान रास्ता है डेटा एंट्री ऑपरेटर का पद. केंद्र और राज्य सरकार के लगभग हर विभाग में डेटा एंट्री ऑपरेटर की जरूरत होती है. इस नौकरी में तेज और सटीक टाइपिंग स्पीड सबसे जरूरी योग्यता मानी जाती है. SSC और राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड समय-समय पर इन पदों के लिए भर्ती निकालते रहते हैं.

LDC यानी लोअर डिवीजन क्लर्क

SSC CHSL के जरिए भरे जाने वाले LDC पद में भी टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है. यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग स्पीड चेक की जाती है. ये नौकरी स्थायी सरकारी नौकरी की पहली सीढ़ी मानी जाती है और यहां से प्रमोशन के भी अच्छे मौके मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: MP Police के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

कोर्ट क्लर्क और टाइपिस्ट

जिला अदालतों से लेकर हाई कोर्ट तक हर जगह टाइपिस्ट और क्लर्क के पदों पर भर्ती होती है. कोर्ट में रोजाना ढेरों डॉक्युमेंट टाइप करने होते हैं, इसलिए यहां तेज टाइपिंग स्पीड वालों को प्राथमिकता दी जाती है. राज्य हाई कोर्ट अपनी वेबसाइट पर समय-समय पर ऐसी भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करते हैं.

रेलवे में जूनियर क्लर्क

भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है और यहां जूनियर क्लर्क व टाइपिस्ट के पदों पर लगातार भर्तियां निकलती रहती हैं. RRB यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा पास करने के बाद टाइपिंग टेस्ट भी देना होता है, जिसमें स्पीड और एक्यूरेसी दोनों पर ध्यान दिया जाता है.

बैंकिंग सेक्टर में क्लेरिकल पोस्ट

सरकारी बैंकों में भी क्लर्क के पद पर टाइपिंग स्पीड का बड़ा महत्व होता है. IBPS क्लर्क परीक्षा पास करने के बाद कंप्यूटर टाइपिंग की जांच की जाती है. बैंकिंग सेक्टर में सैलरी के साथ-साथ नौकरी की सुरक्षा भी काफी अच्छी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4: 32,388 टीचर भर्ती पर BPSC का नया ऐलान, अब इस तारीख से शुरू होगा आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >