12वीं ह्यूमैनिटीज के बाद क्या करें? जानें टॉप करियर ऑप्शन

Course After 12th Humanities: 12वीं में ह्यूमैनिटीज से पढ़ाई की है तो होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया जा सकता है. इसके अलावा बीए और सिविल सेवा जैसे कई ऑप्शन हैं.

Course After 12th Humanities: अक्सर यह माना जाता है कि साइंस और कॉमर्स की तुलना में आर्ट्स में ऑप्शन कम होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. 12वीं ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के सामने करियर के कई अच्छे ऑप्शन होते हैं. 12वीं में ह्यूमैनिटीज की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स सिविल सेवा, कानून, मीडिया, डिजाइन जैसे बेहतरीन फील्ड में जा सकते हैं.

BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स)

12वीं ह्यूमैनिटीज के बाद बीए बहुत कॉमन कोर्स है. इस कोर्स में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, लैंग्वेज जैसे कि हिंदी या इंग्लिश जैसे विषयों की पढ़ाई होती है. बीए करने के बाद स्टूडेंट्स सिविल सेवा, टीचिंग, रिसर्च और कई सरकारी नौकरियों (Sarkari Jobs) की तैयारी कर सकते हैं.

BA LLB

अगर किसी स्टूडेंट की रुचि कानून के क्षेत्र में है तो BA LLB एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह पांच साल का इंटीग्रेटेड कोर्स होता है, जिसमें कानून और आर्ट्स के विषयों की पढ़ाई साथ-साथ कराई जाती है. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट वकालत, जज की तैयारी या कॉर्पोरेट लॉ के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.

BJMC (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन)

मीडिया और पत्रकारिता में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए BJMC एक बेहतरीन कोर्स है. इस कोर्स में न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, टीवी पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशन जैसी चीजों की पढ़ाई कराई जाती है. इसके बाद स्टूडेंट्स न्यूज चैनल, अखबार, डिजिटल मीडिया और पीआर कंपनियों में काम कर सकते हैं.

फैशन डिजाइनिंग और बीएफए (फाइन आर्ट्स)


क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो फैशन डिजाइनिंग और बीएफए जैसे कोर्स भी अच्छे ऑप्शन हैं. इन कोर्सेस में डिजाइन, ड्राइंग, पेंटिंग और क्रिएटिव स्किल्स को विकसित किया जाता है. इसके बाद फैशन इंडस्ट्री, आर्ट गैलरी या डिजाइन स्टूडियो में काम करने के अवसर मिलते हैं.

होटल मैनेजमेंट और B.Ed


होटल और टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया जा सकता है. वहीं जो स्टूडेंट टीचिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, वे ग्रेजुएशन के बाद B.Ed कर सकते हैं और शिक्षक बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 12वीं में Arts लेने के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >