AI in Education: आज का एरा टेक्नोलॉजी का है और इस तकनीकी क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है. आज के समय में AI बड़े उद्योगों, मनोरंजन और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ऐसे में छात्रों के लिए AI केवल एक नया विषय नहीं, बल्कि बेहतर करियर, नई स्किल्स सिखने और अनगिनत अवसरों का माध्यम बन रही है. ऐसे में आइए डिटेल्स में जानते हैं कि छात्रों के लिए AI कितना जरूरी है.
What is AI and How it Works : जानिए AI के बारे में
AI, एक ऐसी अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर और मशीनों को इस तरह विकसित किया जाता है कि वे इंसानों की तरह सोच सकें, निर्णय ले सकें और समस्याओं का समाधान खोज सकें. हम यूं कह सकते है की AI ह्यूमन इंटेलिजेंस की तरह सोचने की क्षमता पर काम करता है.
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के वीसी डॉक्टर डी के सिंह ने कहा कि 20वी शताब्दी कि शिक्षा क्लासरूम और लाइब्रेरी तक ही सीमित थी. हालांकि आज के स्टूडेंट्स के पास कई सोर्स ऑफ नॉलेज है. स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने की जरूरत है और आने वाले समय में AI कि वजह से कई जॉब के नए ऑप्शन होंगे जिसमें स्टूडेंट्स अपना करियर बना सकते है.
JUT के VC डीके सिंह से बातचीत
AI in Education Sector: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे ला रहा है बदलाव?
AI शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है. पहले जहां स्कूलों या कॉलेजों में ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया जाता, वहीं अब देखा जा रहा है कि स्कूल के ये ब्लैक बोर्ड स्मार्ट बोर्ड्स और प्रोजेक्टर्स में बदल गए है. हालांकि, यह बदलाव स्टूडेंट्स की भविष्य के लिए भी काफी कारगर साबित हो रही है.
AI as Subject in School: स्कूलों में पढ़ाया जा रहा AI विषय
देखा जा रहा है कि स्कूलों में AI को एक अलग विषय (Subject) के रूप में पढ़ाया जा रहा है. इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को कम उम्र से ही नई टेक्नॉलजी, प्रोग्रामिंग, डेटा ऐनलिस्ट और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक स्किल्स से परिचित कराना है. इंडिया के कई स्कूलों में इसे कक्षा 6 से 10वीं तक एक स्किल बेस्ड सब्जेक्ट के रूप में शामिल किया गया है. भविष्य को देखते हुए स्कूल स्तर पर AI की शिक्षा दी जा रही है.
Visualisation Benifit: कैसे स्टूडेंट्स के लिए है मददगार?
विजुअल्स और वीडियो के माध्यम से किसी टॉपिक को समझना स्टूडेंट्स के लिए काफी आसान हो गया है. इसके अलावा उनमें उस टॉपिक के बारे में जानने की रुचि भी बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है.
Opportunities For Students: AI छात्रों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा
नए करियर अपॉर्चुनिटी AI के बढ़ते उपयोग के साथ डाटा साइंटिस्ट, AI डेवलपर, रोबोटिक्स इंजीनियर, AI रिसर्चर्स और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स जैसे कई नए करियर ऑप्शंस तेजी से उभर रहे हैं. युवाओं का कहना है की इन क्षेत्रों में भविष्य में रोजगार के काफी ज्यादा अवसर बनने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, एआई आधारित व्यवस्था पर मंथन
Smart Study and Time Saving: स्मार्ट स्टडी और समय की होगी बचत
AI Tools नोट्स तैयार करने, कठिन विषयों को इजी लैंग्वेज में समझाने, प्रश्नों के उत्तर देने, प्रोजेक्ट तैयार करने और परीक्षा की तैयारी में सहायता करते हैं. इससे छात्रों का समय बचता है और वे अपने समय का दूसरे फील्ड में उपयोग कर सकते हैं.
Startup Opportunities: स्टूडेंट्स कर रहे स्टार्टअप
आज कई स्टूडेंट्स AI आधारित स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं. AI की मदद से वे ई-कॉमर्स और अन्य क्षेत्रों में युवाओं के लिए सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के अवसर भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि AI भविष्य में कई सारे जॉब अपॉर्चुनिटी लेकर आ रहा है.
AI Career Options: किन क्षेत्रों मे बना सकते है करियर?
- AI Engineer
- Machine Learning Engineer
- Data Science व Data Analytics
- Robotics Engineer व Programmer
- Ethical Hacker
- AI Security Specialist
ऐसे और भी कई सारे करियर ऑप्शन हैं.
AI Drawbacks: AI का जिम्मेदारी से उपयोग क्यों जरूरी है?
अगर किसी चीज का फायदा है, तो जाहिर है की उसके नुकसान भी हो सकते हैं. ठीक इसी प्रकार AI जितना उपयोगी है, उतना ही इसका जिम्मेदारी से उपयोग करना भी आवश्यक है. स्टूडेंट्स को AI पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होना चाहिए. इसकी बजाय इसे सीखने का साधन मानना चाहिए. AI उपयोगी है, लेकिन यह किसी भी चीज की बेसिक या ऑथेंटिकेशन की जगह नहीं ले सकता है।
24x7 learning facility: AI है हर वक्त उपलब्ध
AI आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म किसी भी समय और किसी भी स्थान से पढ़ाई करने की सुविधा प्रदान करते हैं. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्प ले सकते हैं. हालांकि इसके इन्फॉर्मेशन को रिलाएबल सोर्स से वेरीफाई करना बहुत जरूरी है.
जानें AI Tools कौन-कौन से है?
- ChatGP
- Gemini
- Perplexity
- Canva AI
- NotebookLM
Note: ऐसे और भी कई AI टूल्स हैं और सभी का उपयोग अलग-अलग टॉपिक पर अलग-अलग तरीके से किया जाता है.
