बस 6 दिन का समय! बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई

Bihar Assistant Professor Vacancy: BSUSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर वैकेंसी निकाली है. अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है.

Bihar Assistant Professor Vacancy: बिहार में असिस्टें प्रोफेसर के 3,687 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. 3 जुलाई से इस वैकेंसी के लिए अप्लाई किया जा रहा है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जुलाई है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास अब बहुत कम समय बचा है. आवेदन करने से पहले योग्यता और एलिजिबिलिटी देख लें.

Bihar Assistant Professor Vacancy: देखें सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के तहत इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस समेत कई विषयों के लिए प्रोफेसर की भर्ती होगी.

  • अंग्रेजी -674
  • इतिहास- 662
  • हिंदी- 625
  • अर्थशास्त्र - 597
  • राजनीति विज्ञान - 596
  • समाजशास्त्र - 533

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए कौन कर सकते हैं अप्लाई?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit) 21 साल तय की गई है और अधिकतम (Maximum Age Limit) 43 साल. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in देखें.


Bihar असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% मार्क्स (या समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को मार्क्स में छूट दी गई है. इसके अलावा, अभ्यर्थी का UGC, CSIR या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य NET परीक्षा में क्वालिफाई होना अनिवार्य है. हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने UGC रेगुलेशन 2009 या 2016 के तहत PhD डिग्री प्राप्त की है, उन्हें NET परीक्षा से छूट दी जाती है. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें.

यह भी पढ़ें-दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >