Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में थे पूर्व CM विजय रूपाणी, जानें उनकी शिक्षा से लेकर राजनीति तक का सफर

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सवार थे. ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे विजय रूपाणी की शिक्षा से लेकर उनके राजनीतिक सफर के बारे में.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट गुरुवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में जा गिरा. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर थे. मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. हालांकि, अभी तक उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विजय रूपाणी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि

61 वर्षीय बीजेपी नेता विजय रूपाणी न सिर्फ एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत रही है. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई धर्मेन्द्रसिंहजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, राजकोट से वर्ष 1977 में पूरी की थी. यह कॉलेज सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से संबद्ध है. इसके बाद उन्होंने 1980 में ए.एम.पी लॉ कॉलेज, राजकोट से विधि स्नातक (LL.B) की डिग्री प्राप्त की. रूपाणी ने छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि लेनी शुरू कर दी थी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर समाजसेवा और जनहित कार्यों में भागीदारी निभाई. उनकी शिक्षा और राजनीतिक अनुभव ने उन्हें 2016 से 2021 तक गुजरात का नेतृत्व करने का अवसर दिया.

Also Read: Ahmedabad Plane Crash Video: दुर्घटनाग्रस्त होते ही धू-धू कर जल उठा एयर इंडिया का विमान, गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के CM से की बात

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन की टीम, एनडीआरएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, खासकर तब जब इसमें एक प्रमुख नेता भी शामिल हैं. जनता और नेताओं की ओर से विजय रूपाणी और अन्य यात्रियों की सलामती की दुआ की जा रही है. हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं.

Also Read: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा Air India का प्लेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >