UP BEd Admission 2026 Counselling: उत्तर प्रदेश बीएड में एडमिशन काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होंगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करें.
UP BEd 2026 की काउंसलिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होगा. सीट मिलने के बाद निर्धारित समय में फीस जमा करनी होगी और संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. समय सीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट रद्द भी हो सकती है.
ऐसे चेक करें UP BEd Counselling Schedule
- सबसे पहले UP BEd की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर Counselling Schedule 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब PDF या नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसमें सभी महत्वपूर्ण तारीखें और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी देखें.
- भविष्य के लिए शेड्यूल डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
UP BEd Counselling Schedule Check Here
UP BEd Counselling Schedule
| चरण | प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|---|
| राउंड 1 (मुख्य काउंसलिंग) | रजिस्ट्रेशन | 1 से 4 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग | 5 से 17 जुलाई 2026 | |
| चॉइस फिलिंग समाप्त | 17 जुलाई 2026 | |
| सीट अलॉटमेंट | 18 जुलाई 2026 | |
| सीट कन्फर्मेशन फीस जमा, अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड | 19 से 22 जुलाई 2026 | |
| राउंड 2 (पूल काउंसलिंग) | रजिस्ट्रेशन | 25 जुलाई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग | 25 जुलाई से 1 अगस्त 2026 | |
| चॉइस फिलिंग समाप्त | 1 अगस्त 2026 | |
| सीट अलॉटमेंट | 2 अगस्त 2026 | |
| फीस जमा व अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड | 3 से 6 अगस्त 2026 | |
| सीट रिलीज व सीट मैट्रिक्स अपडेट | 7 अगस्त 2026 | |
| राउंड 3 (डायरेक्ट एडमिशन) | रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग | 9 से 11 अगस्त 2026 |
| सीट अलॉटमेंट | 12 अगस्त 2026 | |
| अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड | 13 अगस्त 2026 | |
| सीट मर्ज व सीट मैट्रिक्स अपडेट | 14 अगस्त 2026 | |
| डायरेक्ट एडमिशन की तैयारी | 15 अगस्त 2026 | |
| कॉलेजों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन | 16 से 31 अगस्त 2026 |
UP BEd Admission 2026: इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन
| यूनिवर्सिटी का नाम | शहर |
|---|---|
| लखनऊ विश्वविद्यालय | लखनऊ |
| महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय | बरेली |
| डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय | आगरा |
| डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय | अयोध्या (फैजाबाद) |
| चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय | मेरठ |
| बुंदेलखंड विश्वविद्यालय | झांसी |
| महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ | वाराणसी |
| संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय | वाराणसी |
| वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय | जौनपुर |
| दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय | गोरखपुर |
| छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय | कानपुर |
| प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय | प्रयागराज |
| जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय | बलिया |
| सिद्धार्थ विश्वविद्यालय | सिद्धार्थनगर |
| ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय | लखनऊ |
| गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय | नोएडा |
| महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय | आजमगढ़ |
| मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय | सहारनपुर |
| राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय | अलीगढ़ |
परीक्षा का पूरा टाइमलाइन
UP BEd 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 थी, जबकि लेट फीस के साथ 5 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया. आवेदन फॉर्म में सुधार 6 से 10 मई 2026 तक किया गया. प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित हुई. एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए गए और परीक्षा का परिणाम 16 जून 2026 को घोषित किया गया. इसके बाद 1 जुलाई 2026 से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई.
यह भी पढ़ें: UP Polytechnic अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
